संघमित्रा गर्ल्स हॉस्टल की छात्राओं ने मेस संचालक के खिलाफ किया प्रदर्शन
लखनऊ, 19 सितम्बर 2018: बाबासाहेब भीमराव अंबेडकर केंद्रीय विश्वविद्यालय, लखनऊ के संघमित्रा गर्ल्स हॉस्टल की समस्त छात्राओं ने आज मेंस संचालक द्वारा लगातार घटिया (कीड़े, बदबूदार चावल, सब्जी) किस्म का भोजन परोसने के संदर्भ में मेस का बहिष्कार कर दिया।
इसके अलावा छात्राओं ने विश्वविद्यालय के गौतम बुद्ध केंद्रीय पुस्तकालय पर विवि प्रशासन के खिलाफ धरना भी दिया। बताया जाता है कि धरने के एक घण्टे बाद विवि प्रशासन और पुलिस बल के साथ आएं। हॉस्टल की समस्त छात्राओं का धरना इस शर्त पर ख़त्म कराया गया कि कल से अच्छा खाना मिलेगा?
छात्राओं ने इस सम्बन्ध में कहा कि मेस संचालक के खिलाफ अगर उचित कार्यवाही नहीं होती है तो छात्राएं बाध्य होकर मेस का बहिष्कार करेंगी तथा अन्य उच्च प्रशासनिक अधिकारियों एँव फूड सैंपलिंग अधिकारियों के समक्ष शिकायत करने के लिए मजबूर होंगी।







