Close Menu
Shagun News India
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Thursday, June 25
    Shagun News IndiaShagun News India
    Subscribe
    • होम
    • इंडिया
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • राजस्थान
    • खेल
    • मनोरंजन
    • ब्लॉग
    • साहित्य
    • पिक्चर गैलरी
    • करियर
    • बिजनेस
    • बचपन
    • वीडियो
    • NewsVoir
    Shagun News India
    Home»ब्लॉग

    अब ‘मणिकर्णिका’ निशाने पर!

    By September 23, 2018 ब्लॉग 10 Comments4 Mins Read
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp
    Post Views: 745

    हेमंत पाल

    संजय लीला भंसाली की फिल्म ‘पद्मावत’ के बाद अब कंगना रनौत की ऐतिहासिक फिल्म ‘मणिकर्णिका : द क्वीन ऑफ झांसी’ पर तथ्यों से छेड़छाड़ करने का आरोप लगा है। जिस तरह ‘पद्मावत’ के खिलाफ राजस्थान से आवाज उठी थी, वहीं से ‘मणिकर्णिका’ का विरोध भी पनपा! ‘मणिकर्णिका’ के बारे में कहा गया है कि फिल्म में झांसी की रानी लक्ष्मीबाई और एक अंग्रेज अफसर के बीच प्यार बताया गया है। जबकि, फिल्म में झांसी की रानी का रोल निभा रही, कंगना रनौत का कहना है कि फिल्म में ऐसा कुछ नहीं है। कहानी में लक्ष्मीबाई और अंग्रेज अफसर बीच कहीं, कोई संबंध नहीं है। ऐसे विवादों को देखते हुए लगता है कि अब फिल्मकारों को ऐतिहासिक कहानियों पर फिल्म बनाने को लेकर गंभीरता से सोचना पड़ेगा!

    फिल्म पर आरोप लगाने वाले संगठन का कहना है कि ‘मणिकर्णिका’ में इतिहास के तथ्यों के साथ छेड़छाड़ की गई है। ‘पद्मावत’ की ही तरह इस फिल्म की कहानी में भी गड़बड़ है। ‘मणिकर्णिका’ की शूटिंग राजस्थान के कई शहरों में हुई है। झाँसी की रानी लक्ष्मीबाई पर बनी ये फिल्म लेखिका जयश्री मिश्रा की लिखी कथित विवादस्पद किताब ‘रानी’ के कुछ अंशों पर आधारित है। लेकिन, आरोप लगाने वालों के पास फिल्म की कहानी को लेकर ऐसा कोई तथ्य नहीं है, जो उनके आरोप की पुष्टि करे! सिर्फ शूटिंग के कुछ सीन देखकर उन्होंने अनुमान लगाया है।

    Image result for मणिकर्णिका

    अभी इस बात ज्यादा वक़्त नहीं बीता जब संजय लीला भंसाली की फिल्म ‘पद्मावत’ को लेकर करणी सेना ने उत्पा‍त मचाया था। उनके विरोध के कारण फिल्म की रिलीज में देरी हुई और कुछ बदलाव भी करना पड़े थे। ‘पद्मावत’ के बाद अब ‘मणिकर्णिका’ को निशाना बनाया गया। कंगना रनौत की इस बात में दम है कि कुछ लोग ऐसे विवाद के जरिए पॉपुलर होना चाहते हैं। वास्तव में फिल्म की कहानी में झांसी की रानी के प्रेम का कोई प्रसंग ही नहीं है। यह पूरी फिल्म अंग्रेजों और झांसी की रानी के बीच हुई लड़ाई पर आधारित है। इस फिल्म की कहानी ‘बाहुबली’ के लेखक विजयेंद्र प्रसाद ने लिखी है। वे खुद इस किरदार से इतना प्रभावित हुए कि अपनी बेटी का नाम ही मणिकर्णिका रख दिया।

    कंगना रनौत और विवादों का रिश्ता काफी पुराना है। ‘मणिकर्णिका’ की कहानी में तथ्यात्मक गड़बड़ी के आरोप के अलावा निर्देशक कृष से भी कंगना के मतभेद काफी छाये रहे। यहाँ तक कि उन्होंने तो कंगना के साथ काम करने से ही इंकार कर दिया! उनका कहना था कि कंगना का व्यवहार काफी ख़राब है। बॉलीवुड में कंगना रनौत हमेशा ही अपने व्यवहार के कारण सुर्ख़ियों में रही है। बताते हैं कि कंगना को फिल्म के कई सीन ठीक नहीं लगे और उन्होंने उसे फिर से फिल्माने को कहा! लेकिन, निर्देशक ने ये पैचवर्क से मना कर दिया! उनका कहना था कि फिर से शूटिंग करने की कोई जरुरत नहीं हैं! इस विवाद के बाद फिल्म के बचे हिस्से का डायरेक्शन कंगना रनौत ने संभाला। क्योंकि, कृष इस समय ‘एनटी रामाराव’ की बायॉपिक की शूटिंग में बिजी हैं।

    पहले रितिक रोशन के साथ भी कंगना की लंबी कानूनी लड़ाई चली है। कंगना का नाम रितिक की आने वाली फिल्म ‘सुपर 30’ के वितरकों को भड़काने के मामले से भी जोड़ा जा रहा है। चर्चा है कि आनंद कुमार पर उनकी कोचिंग के लिए देशभर से आने वाले परीक्षार्थियों से कथित धोखाधड़ी का भंडाफोड़ वाली पूरी प्लानिंग कंगना के दिमाग की उपज है। एक मामला ये भी है कि फिल्म की शूटिंग पूरी होने के बाद कंगना ने फिल्म में एक अहम् रोल निभा रहे सोनू सूद पर भी फिल्म के कुछ सीन फिर से फिल्माने के लिए दबाव डाला! जिसके लिए सोनू के पास समय नहीं है और उन्होंने मना कर दिया। तात्पर्य यह कि कंगना रनौत को विवादों में बने रहने की आदत सी हो गई है! ये भी कहा जा रहा है कि ‘मणिकर्णिका’ को लेकर वास्तव में कोई विवाद ही नहीं है, कंगना ने खुद ही तथ्यों से छेड़छाड़ का आरोप लगवाया है, ताकि फिल्म को ‘पद्मावत’ तरह पॉपुलरिटी मिले।

    • हेमंत पाल के ब्लॉग से साभार

    Keep Reading

    A World Drifting Towards Loneliness: Questions About the Institution of Family

    अकेलेपन की ओर बढ़ती दुनिया: परिवार की संस्था पर सवाल

    मुंबई में तोड़फोड़ की राजनीति: शिवसेना का दूसरा टूटना

    Rakesh Roshan's 'Kaho Naa... Pyaar Hai' secrets

    राकेश रोशन का ‘कहो ना प्यार है’ सीक्रेट: दो एंडिंग्स, जहाज पर सी-सिकनेस और वोदका वाला किस्सा!

    Shared heritage gave the country 'Amrit' (nectar), while extremism is spreading 'poison'!

    साझी विरासत ने देश को दिया ‘अमृत’ तो कट्टरपंथ दे रहा ‘ज़हर!’

    Idli. For just one rupee—not a bad deal!

    इडली. सिर्फ एक रुपए में, सौदा बुरा नहीं !

    Adah Sharma's most terrifying avatar! The ₹375-crore star creates a sensation.

    अदा शर्मा का सबसे खौफनाक अवतार! ₹375 करोड़ की स्टार ने मचाया धमाल

    10 Comments

    1. 토토 on September 27, 2018 4:03 pm

      What’s up, after reading this awesome paragraph i am too cheerful to share my know-how here with colleagues.

      Reply
    2. Will on October 27, 2018 12:42 pm

      I seriously love your website.. Excellent colors & theme.
      Did you create this website yourself? Please reply back as I’m wanting to create my own personal site and would like to learn where you got this from or what the theme is called.
      Thanks! Wow, this post is nice, my sister is analyzing these kinds of
      things, so I am going to tell her. I’ve been surfing on-line more than three hours
      lately, yet I never discovered any interesting article like yours.
      It’s lovely worth enough for me. In my opinion, if all site owners and bloggers made good content as you did,
      the net might be a lot more helpful than ever before. http://foxnews.org/

      Reply
    3. Gelite Magnetic magnetic strips on November 26, 2018 7:22 am

      I’m not sure where you are getting your information, but great
      topic. I needs to spend some time learning much more
      or understanding more. Thanks for excellent info I was looking for this information for my mission.

      Reply
    4. Full Body Bio Labs Keto on April 24, 2019 9:11 pm

      Thanks, I’ve just been searching for info
      approximately this topic for ages and yours is the greatest I have discovered so
      far. However, what in regards to the bottom line? Are you positive about the supply?

      Reply
    5. Ardor XP on May 17, 2019 1:59 pm

      Hello to every one, it’s in fact a nice for me to go to
      see this web page, it consists of useful Information.

      Reply
    6. nerotenzetestosterone.com on June 9, 2019 12:12 pm

      If you would like to get a great deal from this post
      then you have to apply these strategies to your won website.

      Reply
    7. Fit Body Keto Review on July 10, 2019 11:54 pm

      Top-notch post it is actually. Friend on mine has been waiting for
      this information.

      Reply
    8. http://rxzmaleenhancement.net/ on July 31, 2019 8:37 am

      This article provides clear idea in support of the new people of blogging,
      that actually how to do running a blog.

      Reply
    9. lahore escort services on November 29, 2021 2:23 am

      I do trust all of the ideas you have introduced to your post. They’re very convincing and will definitely work. Nonetheless, the posts are very quick for beginners. May just you please prolong them a bit from next time? Thank you for the post.

      Reply
    10. bitcoin on March 15, 2022 8:21 am

      Howdy! Quick question tһat’s entіrely off topic. Do yoᥙ know
      hoᴡ to make youг site mobile friendly? Mʏ weblog loⲟks weird wһen browsing
      fropm my apple iphone. Ӏ’m trying to find
      a theme ᧐r plugin that miցht bbe aƄle to resolve tһiѕ issue.
      If you have any recommendations, please share.

      Ꭺppreciate it!

      Alsо visit mʏ web blog bitcoin

      Reply
    Leave A Reply Cancel Reply

    Advertisment
    Google AD
    We Are Here –
    • Facebook
    • Twitter
    • YouTube
    • LinkedIn

    EMAIL SUBSCRIPTIONS

    Please enable JavaScript in your browser to complete this form.
    Loading
    About



    ShagunNewsIndia.com is your all in one News website offering the latest happenings in UP.

    Editors: Upendra Rai & Neetu Singh

    Contact us: editshagun@gmail.com

    Facebook X (Twitter) LinkedIn WhatsApp
    Popular Posts
    Defeating cyber adversaries with the power of AI! Kratical Tech's blockbuster IPO on June 30.

    एआई की ताकत से साइबर दुश्मनों को मात! क्राटिकल टेक का 30 जून को धांसू IPO

    June 24, 2026
    Monsoon arrives! Weather in UP to change in 3-4 days; major relief from heat and humidity expected.

    मानसून की दस्तक! UP में 3-4 दिनों में बदलेगा मौसम, गर्मी-उमस से मिलेगी बड़ी राहत

    June 24, 2026
    A World Drifting Towards Loneliness: Questions About the Institution of Family

    अकेलेपन की ओर बढ़ती दुनिया: परिवार की संस्था पर सवाल

    June 24, 2026
    Shocking revelation of bonded labor in Muzaffarnagar: 12 workers rescued from the jaws of death; 2 arrested.

    मुजफ्फरनगर में बंधुआ मजदूरी का सनसनीखेज खुलासा: 12 श्रमिकों को मौत के मुंह से बचाया, 2 गिरफ्तार

    June 24, 2026

    AI के विस्तार को लेकर CTO का विश्वास लगातार तीसरे साल कमजोर पड़ा: अक्कोडिस रिपोर्ट

    June 23, 2026

    Subscribe Newsletter

    Please enable JavaScript in your browser to complete this form.
    Loading
    Privacy Policy | About Us | Contact Us | Terms & Conditions | Disclaimer

    © 2026 ShagunNewsIndia.com | Designed & Developed by Krishna Maurya

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Newsletter
    Please enable JavaScript in your browser to complete this form.
    Loading