उप प्रबंध निदेशक बोले, मौजूदा समय में हम उच्च लागत को झेल रहे हैं
मुंबई, 24 सितम्बर 2018: एक तरफ पेट्रोल डीजल के बढ़ते दाम तो दूसरी तरफ रूपए में गिरावट से लोग मुश्किल घडी में हैं, इस परिपेक्ष्य में रूपए की कमजोरी के चलते जापान की कार निर्माता कंपनी टोयोटा और जर्मनी की कार कंपनी मर्सिडीज-बेंज देश में अपनी कारों की कीमत में इजाफा करने पर विचार कर रही हैं।
बता दें कि डॉलर के मुकाबले रुपया कमजोर होकर 72 प्रति डालर के स्तर तक पहुंच गया है। इससे वाहन कंपनियों की चिंताएं बढ़ी हैं। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार टोयोटा किलरेस्कर मोटर के उप प्रबंध निदेशक एन. राजा ने कहा कि, ‘मौजूदा समय में हम उच्च लागत को झेल रहे हैं।

उन्होंने कहा कि हालांकि रपए में और गिरावट के चलते आने वाले दिनों में ऊंची लागत को और संभाल पाना मुश्किल होगा। हमें इस लागत को ग्राहकों तक हस्तांतरित करना होगा और इसके लिए हमें कीमतों में इजाफा करना होगा।’ टोयोटा किलरेस्कर, भारत के किलरेस्कर समूह और जापान के टोयोटा समूह का संयुक्त उपक्रम है।
मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार राजा ने कहा कि कंपनी अभी भी विशेष कलपुजरें के लिए आयात पर निर्भर है। भले ही इसने पिछले कई सालों में अधिकतर कलपुजरें में स्थानीय सामान की हिस्सेदारी बढ़ायी हो। टोयोटा किलरेस्कर देश के भीतर कई तरह के वाहन बेचती है जिसमें स्थानीय तौर पर बनी हैचबैक कार इटियॉस लीवा से लेकर आयातित एसयूवी लैंड क्रूजर तक शामिल हैं। हालांकि कंपनी के निर्यात बढ़ाने के सवाल पर राजा ने कहा कि कंपनी की भविष्य की योजनाओं पर वह कोई टिप्पणी नहीं कर सकते। कीमतें बढ़ाने की बाद डालर महंगा होने से आयातित कलपुर्जे महंगे पड़ रहे है, इसकी वजह से कारों की लागत में इजाफा हो रहा है।







