नई दिल्ली, 24 सितम्बर 2018: देश की 40% से अधिक कंपनियों का मानना है कि भारतीय रिजर्व बैंक चालू वित्त वर्ष में ब्याज दरों में और वृद्धि कर सकता है। भारतीय उद्योग परिसंघ (सीआईआई) के एक सव्रेक्षण में यह बात सामने आयी है।सीआईआई ने कंपनियों के भरोसा सूचकांक (बीसीआई) की त्रैमासिक रपट के 104वें संस्करण में यह आकलन पेश किया है।
मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार सीआईआई के जुलाई-सितंबर 2018 अवधि के इस सव्रेक्षण में विभिन्न आकार और क्षेत्र की करीब 200 कंपनियां शामिल हैं। बीसीआई के आंकड़े दिखाते हैं कि चालू वित्त वर्ष की दूसरी तिमाही में कंपनियों की अच्छे दिनों के फिर से लौटने की उम्मीद सामान्य स्तर से अधिक है। यह कारोबारी दृष्टिकोण और भविष्य में वृद्धि के प्रति बढ़ते भरोसे को दिखाता है।
सीआईआई ने बयान में कहा कि पिछली दो द्विमासिक मौद्रिक समीक्षा में रिजर्व बैंक ने नीतिगत ब्याज दरों में 0.5% की वृद्धि की है।







