विदिशा, 25 सितम्बर 2018: मंगलवार को विदिशा में अजीब घटना हुई। केएमएल वात्सल्य कॉलेज और एसएटीआई कॉलेज रोड पर एक अद्वितीय वाहन के इर्द गिर्द लोगों की भीड़ एकत्रित हो गई। इस वाहन में सर्वश्रेष्ठ टेक्नाॅलाॅजीयुक्त उत्पाद थे, जिन्हें लोग अपने हाथ से उपयोग करके देख सकते थे।
ताईवान एक्सिलेंस का यह उन्नत मोबाईल शोरूम, टीई रिग विदिशा में अपने मल्टीसिटी टूर के तहत आया था। इसकी शुरुआत 19 जुलाई को मुंबई से की गई थी। टीई रिग 12 राज्यों के 59 शहरों की यात्रा करते हुए भारत में लोगों के दिलों में अपनी जगह बनाकर मुंबई वापस आएगा।
टीई रिग एक आकर्षक वाहन है, जिसमें गेमिंग, आईसीटी, होम एवं लिविंग सहित अत्यधिक उन्नत टेक्नाॅलाॅजी उत्पादों का प्रदर्शन किया जा रहा है। इनमें से हर उत्पाद पर ताईवान एक्सिलेंस का हाॅलमार्क है, जो टेक्नाॅलाॅजी की उत्कृष्टता का प्रदर्शन करता है। यह वाहन न केवल उत्पादों का प्रदर्शन करता है, बल्कि इसके द्वारा लोग हर उत्पाद एवं एक्सेसरी को खुद उपयोग करके देख सकते हैं।
ताईवान अपने उन्नत टेक्नाॅलाॅजी उद्योग के लिए मशहूर है और यह कुछ विश्वस्तरीय उत्पाद एवं इनोवेशन निर्मित करता है। यह आईसीटी, गेमिंग एवं लाईफस्टाईल ब्रांडों का प्रमुख स्थल है। ताईवान दुनिया में अपने सर्वश्रेष्ठ गेमिंग टूर्नामेंट्स के लिए प्रसिद्ध है और इसे एक प्रीमियर गेमिंग डेस्टिनेशन माना जाता है।
वाहन के टूर के बारे में डायरेक्टर, ताईपेई वल्र्ड ट्रेड सेंटर, लायज़न आॅफिस, मुंबई, श्री एलेक्स पेन ने कहा, ‘2018 का टीई रिग टूर काफी आकर्षक होने वाला है। इस साल हमने सर्वाधिक इनोवेटिव उत्पाद प्रदर्शित किए हैं, जिनमें गेमिंग एक्सेसरीज़ एवं होम और लाईफस्टाईल उत्पाद भी रिग में रखे गए हैं। लोगों को इनोवेटिव उत्पाद उपयोग करके देखने का अवसर मिलेगा।’







