Close Menu
Shagun News India
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Sunday, June 21
    Shagun News IndiaShagun News India
    Subscribe
    • होम
    • इंडिया
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • राजस्थान
    • खेल
    • मनोरंजन
    • ब्लॉग
    • साहित्य
    • पिक्चर गैलरी
    • करियर
    • बिजनेस
    • बचपन
    • वीडियो
    • NewsVoir
    Shagun News India
    Home»बिजनेस

    मुकेश अंबानी लगातार 11वें साल भी सबसे धनी भारतीय

    By October 4, 2018 बिजनेस No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp
    Post Views: 440

    नई दिल्ली, 04 अक्टूबर 2018: अमीर भारतीयों की सूची में रिलायंस इंडस्ट्रीज के चेयरमैन मुकेश अंबानी लगातार 11वें साल भी शिखर पर बने हुए हैं। अमीर लोगों की घोषणा करने वाली मशहूर फोर्ब्स पत्रिका में प्रकाशित रिपोर्ट के अनुसार 47.3 अरब डॉलर (करीब 3,48,956 करोड़ रुपये) की नेटवर्थ के साथ मुकेश अंबानी सबसे अमीर भारतीय घोषित किए गए हैं। एक साल में सबसे ज्यादा कमाई करने के मामले में भी अंबानी पहले पायदान पर हैं।

    रिलायंस जियो और ब्रॉडबैंड की सफलता के बीच मुकेश अंबानी ने एक साल में अपनी संपत्ति में 9.3 अरब डॉलर (करीब 68,610 करोड़ रुपये) का इजाफा किया है। उधर, ‘फोर्ब्स इंडिया रिच लिस्ट 2018’ के मुताबिक विप्रो के चेयरमैन अजीम प्रेमजी भी सबसे अमीर भारतीयों की सूची में दूसरे स्थान पर बरकरार हैं। एक साल में 2 अरब डॉलर (करीब 14,755 करोड़ रुपये) के इजाफे के साथ उनकी संपत्ति 21 अरब डॉलर (करीब 1,54,927 करोड़ रुपये) हो गए हैं।

    सबसे अमीर भारतीयों की सूची में 18.3 अरब डॉलर की संपत्ति के साथ आर्सेलर मित्तल के चेयरमैन लक्ष्मीनिवास मित्तल तीसरे पायदान पर हैं। चौथे पायदान पर हिंदुजा ब्रदर्स हैं जिनकी संपत्ति 18 अरब डॉलर है। 15.7 अरब डॉलर की संपत्ति के साथ पलोनजी मिस्त्री सबसे अमीर भारतीयों की सूची में पांचवें पायदान पर हैं।भारत के शीर्ष 10 अमीरों में शिव नाडर (14.6 अरब डॉलर) छठे, गोदरेज फैमिली (14 अरब डॉलर) सातवें, दिलीप शांघवी (12.6 अरब डॉलर) आठवें, कुमार बिड़ला (12.5 अरब डॉलर) नौवें और गौतम अडानी (11.9 अरब डॉलर) दसवें पायदान पर हैं।

    Keep Reading

    From Jewellery Business to the Stock Market Advit Jewels Begins a New Growth Journey

    ज्वेलरी से शेयर बाजार तक! एडविट ज्वेल्स की ₹165 करोड़ की नई उड़ान

    Pride in Manufacturing: Godrej launches a new model for LGBTQIA+ inclusion in the manufacturing sector.

    प्राइड इन मैन्युफैक्चरिंग: गोदरेज ने विनिर्माण क्षेत्र में एलजीबीटीक्यूआईए+ समावेश का नया मॉडल शुरू किया

    India 2030: A Power Revolution for Both Villages and Cities

    भारत 2030: बिजली की क्रांति, गांव-शहर दोनों के लिए

    Piyush Goyal launches ‘Hunger-Free World’ initiative; 100 students to receive free nutritious meals daily.

    पीयूष गोयल ने शुरू की ‘हंगर फ्री वर्ल्ड’ पहल 100 छात्रों को मिलेगा रोज मुफ्त पौष्टिक भोजन

    API Holdings Hosts Third Edition of The Annual Tech Hackathon - HackEasy Season 3

    API Holdings ने HackEasy Season 3 हैकाथॉन आयोजित किया

    Central Asia's new financial hub launched! Tamchy SFIT opens its first business center.

    मध्य एशिया का नया वित्तीय हब शुरू! तमची एसएफआईटी ने खोला पहला व्यापार केंद्र

    Leave A Reply Cancel Reply

    Advertisment
    Google AD
    We Are Here –
    • Facebook
    • Twitter
    • YouTube
    • LinkedIn

    EMAIL SUBSCRIPTIONS

    Please enable JavaScript in your browser to complete this form.
    Loading
    About



    ShagunNewsIndia.com is your all in one News website offering the latest happenings in UP.

    Editors: Upendra Rai & Neetu Singh

    Contact us: editshagun@gmail.com

    Facebook X (Twitter) LinkedIn WhatsApp
    Popular Posts
    Shared heritage gave the country 'Amrit' (nectar), while extremism is spreading 'poison'!

    साझी विरासत ने देश को दिया ‘अमृत’ तो कट्टरपंथ दे रहा ‘ज़हर!’

    June 20, 2026
    Grand Yoga Festival at Namo Ghat: CRPF celebrates International Yoga Day.

    नमो घाट पर भव्य योग महोत्सव: CRPF ने मनाया अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस

    June 20, 2026
    Idli. For just one rupee—not a bad deal!

    इडली. सिर्फ एक रुपए में, सौदा बुरा नहीं !

    June 20, 2026
    Lucknow Land Pooling Scam: LDA Officials' Kin Get Rich on Farmers' Land

    लखनऊ लैंडपूलिंग घोटाला: किसानों की जमीन पर LDA अधिकारियों का कुनबा अमीर

    June 20, 2026

    भारत ने सिंधु जल संधि निलंबित की, पाकिस्तान UNSC पहुंचा: बोला -हमारा दाना-पानी बंद हो जाएगा

    June 19, 2026

    Subscribe Newsletter

    Please enable JavaScript in your browser to complete this form.
    Loading
    Privacy Policy | About Us | Contact Us | Terms & Conditions | Disclaimer

    © 2026 ShagunNewsIndia.com | Designed & Developed by Krishna Maurya

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Newsletter
    Please enable JavaScript in your browser to complete this form.
    Loading