महिलाओं के लिए है एक अनूठी सुरक्षा सेवा
मेरठ, 11 अक्टूबर 2018: वोडाफोन आइडिया लिमिटेड ने आज अपनी तरह की एक अनूठी मोबाइल आधारित सुरक्षा सेवा ‘वोडाफोन सखी’ को लांच किया है। जिसे खासतौर पर महिलाओं के लिए पेश किया गया है। इस सेवा में कई खास फीचर्स जैसे इमरजेंसी अलर्ट, इमरजेंसी बैलेंस और प्राइवेट नंबर रिचार्ज से युक्त यह सर्विस देशभर में वोडाफोन प्रीपेड का इस्तेमाल करने वाली महिला उपभोक्ताओं को सुरक्षा प्रदान करती है।
उपभोक्ता स्मार्टफोन और फीचर फोन पर इस सेवा का लाभ उठा सकते हैं। इसके लिए बैलेंस मोबाइल इंटरनेट का होना भी जरूरी नहीं। इस तरह यह भारत के लाखों महिलाओं के लिए फायदेमंद साबित हो सकती है। जानी मानी बैडमिंटन स्टार ओलंपिक पदक विजेता एवं पदम श्री अर्जुन पुरस्कार से सम्मानित पीवी सिंधु ने फोन को लांच करते हुए कहा मोबाइल ने वास्तव में लोगों के इंटरैक्ट करने के तरीके को पूरी तरह से बदल डाला है।
उन्होंने कहा कि मेरा मानना है कि महिलाओं को मोबाइल कनेक्शन के फायदे उपलब्ध करा कर उनकी सुरक्षा से जुड़ी समस्याओं को हल किया जा सकता है। पीवी सिंधु ने महिला सशक्तिकरण के लिए एक विशेष अभियान #AbRukekyun की भी शुरुआत की।
उन्होंने कहा कि महिलाओं को पूरे आत्मविश्वास के साथ घर से बाहर जाने का और उनके सपनों को साकार करने में ‘वोडाफोन सखी’ मदद करेगा। उन्होंने कहा कि मैं सभी महिलाओं से आग्रह करती हूं कि बहादुर, होशियार और निडर बने और बिना किसी हिचक के हिम्मत से घर से बाहर निकले और समाज में परिवार के दबाव में ना आएं।

इस मौके पर अवनीश खोसला, एसोसिएट डायरेक्टर कंजूमर बिजनेस वोडाफोन आइडिया लिमिटेड ने कहा भारत में एक बिलियन से अधिक मोबाइल कनेक्शन हैं और देश की आधी से अधिक आबादी महिलाओं की आबादी हैं फिर भी देश में 1800000 फ़ीसदी से कम महिला सब्सक्राइबर है। इसके अलावा ज्यादातर महिलाएं फीचर फोन या बेसिक मोबाइल फोन का ही इस्तेमाल करती हैं। मोबाइल फोन के इस्तेमाल में यही अंतराल महिला सशक्तिकरण को आड़े आता है।
उन्होंने कहा कि वोडाफोन सखी के माध्यम से हम समाज की इन समस्याओं को दूर करना चाहते हैं । उन्होंने कहा हम अपनी तरह के अनूठी होनी चाहिए महिलाओं को आसपास पैदा करने के लिए दे रहे हैं ताकि वह बेझिझक बिना किसी डर के घर से बाहर निकले और अपने सपनों को साकार करें।
इस मौके पर सुप्रीम के सिंह, डायरेक्टर एमसीयू सेफ सिटी बोर्ड डायरेक्टर रेट डॉट फाउंडेशन ग्रुप को सम्मानित किया गया। उन्होंने दूरदराज के ग्रामीण इलाकों में महिला सशक्तिकरण की दिशा में कई सराहनीय प्रयास किये हैं तथा अब रुके क्यों की भावना को प्रेरित प्रोत्साहित करने की कोशिश भी की है।







