- प्रदर्शन पांच नवम्बर को बली प्रेक्षागृह में
लखनऊ, 14 अक्टूबर 2018: फ्रांस, जर्मनी, स्पेन व डेनमार्क जैसे देशों व देश के प्रमुख पुतुल समारोहों में प्रस्तुतियां कर लोकप्रियता अर्जित कर चुकी लोककला कठपुतली को समर्पित नगर की सांस्कृतिक संस्था मयूर पपेट थियेटर की 20 दिवसीय प्रस्तुतिपरक कठपुतली कार्यशाला के लिए आज साक्षात्कार लिए गए।
शिविर में चुने गए लगभग 10 प्रतिभागी कठपुतली बनाना-चलाना सीखकर पांच नवम्बर की शाम बली प्रेक्षागृह में अलादीन और लवकुश सरीखे नाटकों का प्रदर्शन होगा। कार्यशाला प्रभारी प्रदीपनाथ त्रिपाठी ने बताया कि कार्यशाला में अन्य विशेषज्ञों को भी आमंत्रित किया जा रहा है।
लोककला को रोजगार से जोड़ते हुए इच्छुक कलाकारों को प्रशिक्षण के बाद स्थानीय शो के लिए पांच सौ और अन्य शहरों में प्रदर्शन के लिए एक हजार रुपये प्रदान किए जाएंगे। कठपुतली सीखने के इच्छुक कल सुबह बली प्रेक्षागृह परिसर कैसरबाग के गुलाबबाई कक्ष में 15 अक्टूबर को सुबह 11.30 बजे सम्पर्क कर सकते हैं।







