- मि टू: अकबर वर्सेज प्रिया रमानी
- अकबर का इस्तीफा सच की जीत : कांग्रेस
नई दिल्ली, 18 अक्टूबर 2018: मि टू अभियान से फजीयत झेल रहे विदेश राज्य मंत्री एमजे अकबर आखिरकार इस्तीफा दे दिया। उनके इस्तीफा दिए जाने पर अपनी प्रतिक्रिया देते हुए कांग्रेस ने इसे सच की ताकत की जीत करार दिया और कहा कि वह उन महिलाओं को सलाम करती है जिन्होंने आवाज उठाई थी।
बता दें कि पार्टी प्रवक्ता प्रियंका चतुव्रेदी ने कहा, अकबर के खिलाफ कई वरिष्ठ महिला पत्रकारों ने गंभीर आरोप लगाए थे जो उनके साथ काम कर चुकी हैं। उनका इस्तीफा सच की ताकत की अभिपुष्टि और जीत है।
वामदलों ने भी यौन शोषण के आरोपों में घिरे विदेश राज्यमंत्री एम जे अकबर के मंत्रिपरिषद से इस्तीफे को महिलाओं के शोषण के खिलाफ सोशल मीडिया पर शुरू की गयी ‘मी टू’ मुहिम की कामयाबी बताया।
प्रिया रमानी के समर्थन में उतरी 20 महिला पत्रकार
मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार बता दें कि मीनल बघेल, चीफ एडिटर मुंबई मिरर, मनीषा पांडे, तुषिता पटेल, कनिका गहलोत, सुपर्णा शर्मा, रेजीडेंट एडिटर एशियन एज, दिल्ली, रमोला तलवार बदाम, कनिजा गरारी, मालविका बनर्जी, एटी जयंती, एडिटर डेक्कन क्रॉनिकल, हमीदा पारकर, सोनाली बुरागोहेन, मंजरी चटर्जी, मीनाक्षी कुमार, सुजाता दत्ता सचदेवा, होइहनु हजेल, आयशा खान, कुशल रानी गुलाब, किरन मनराल, क्रिस्टीना फ्रांसिस, रेशुमी चक्रवर्ती ने पत्रकार प्रिया रमानी का इन महिलाओं का खुलकर समर्थन किया है।
बता दें कि दिल्ली की एक अदालत में पत्रकार प्रिया रमानी के खिलाफ एमजे अकबर के आपराधिक मानहानि मामले पर बृहस्पतिवार को सुनवाई करेगी। रमानी ने अकबर पर यौन र्दुव्यवहार के आरोप लगाए हैं। रमानी के खिलाफ अकबर के आपराधिक मानहानि मामले में यहां पटियाला हाउस अदालत में सुनवाई होगी। उनके वकील संदीप कपूर ने यह जानकारी दी।
आलोक नाथ ने मानहानि के मामले में एक रुपये मुआवजा की मांग की
टू के मुद्दे पर घिरे संस्कारी कलाकार आलोक नाथ ने लेखक-निर्देशक विन्ता नंदा के खिलाफ दीवानी वाद दर्ज कराते हुए उनकी कथित मानहानि के मामले में एक रुपये मुआवजा की मांग की है। बता दें कि नंदा ने उन पर बलात्कार के आरोप लगाए हैं। इस बीच, आलोक नाथ की पत्नी आशु ने मजिस्ट्रेट के समक्ष अपना बयान दर्ज कराया और मानहानि मामले में लेखक-निर्देशक के खिलाफ सुनवाई शुरू करने की मांग की।







