मेट्रो अधिकारियो ने राहगीरों को फूल भी किए भेंट
लखनऊ, 18 अक्टूबर 2018: एलएमआरसी के प्रबंध निदेशक के नेतृत्व में नवरात्रि, दशहरा व दीपावली के अवसर पर शहरवासियों को मेट्रो के चल रहे निर्माण कार्य, जिसमें हजरतगंज में बन रहे भूमिगत मेट्रो स्टेशन के काम के वजह से मेट्रो ने इस मार्ग को अभी तक प्रवर्तित कर रखा था, उसे आज खोल दिया गया है।
लखनऊ मेट्रो और कार्यदायी संस्था टाटा – गुलेरमक ने शहरवासियों को त्यौहार के इस मौके पर राहगीरों को फूल भी भेंट किये और लोगों ने कहा कि थोड़ी दिक्कतें जरूर आईं लेकिन मेट्रो के लिए हम इसे सहने को तैयार थे। डीएम आवास के सामने पेट्रोल पम्प के दाहिनी ओर वाली सड़क को खोल दिया गया है और केडी सिंह मेट्रो स्टेशन के पास मेट्रो के रखे निर्माण सामग्री को हटाने का काम भी शुरु कर दिया गया है। आने वाले कुछ दिनों में यह मार्ग पूरी तरह खोल दिया जायेगा, जिससे लोग हाईकोर्ट और लखनऊ विश्वविद्यालय की ओर आसानी से आवाजाही कर सकेंगे। इस बात की जानकारी एक प्रेस विज्ञप्ति द्वारा दी गयी।
एलएमआरसी ने लीला सिनेमा हॅाल की तरफ जाने वाले मार्ग को पहले ही खोल दिया है। यातायात प्रबंधन को बेहतर बनाये रखने के लिए मेट्रो ने अपने सभी निर्माण कार्य स्थलों पर ट्रैफिक मार्शल भी तैनात किये हैं जो ट्रैफिक पुलिस का सहयोग कर शहर की ट्रैफिक व्यवस्था को सुगम बना रहें हैं।







