विश्व की सबसे ऊँची प्रतिमा स्टैचू ऑफ़ लिबर्टी का लोकार्पण करने पहुंचेगें मोदी
नई दिल्ली, 26 अक्टूबर 2018: प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी ने गुरुवार को स्टैच्यू ऑफ यूनिटी का उल्लेख करते हुए कहा कि 31 अक्टूबर को गुजरात में सबसे बड़ी दिवाली मनाई जाएगी। पीएम मोदी सूरत के डायमंड किंग द्वारा 600 कर्मचारियों को दिवाली बोनस में कार गिफ्ट किए जाने के समारोह को वीडियो कांफ्रेंसिंग के जरिए संबोधित कर रहे थे।
श्री मोदी ने कहा कि मैं जल्दी गुजरात आ रहा हूं और सरदार वल्लभ भाई पटेल की विश्व की सबसे ऊंची प्रतिमा स्टेच्यू ऑफ यूनिटी का लोकार्पण भी करूँगा। उन्होंने कहा कि सरदार के विचार और संस्कार दुनियाभर में फैलेंगे। उन्होंने कहा कि आगामी 31 अक्टूबर को गुजरात में सबसे बड़ी दिवाली बनाई जाएगी, इससे गुजराती को गर्व से देखा जाएगा।







