लिम्का बुक ऑफ रिकॉर्ड में मिली जगह
नई दिल्ली, 12 नवंबर 2018: गुलाब के फूल किसे नहीं पसंद हैं इसका मजा तब और भी दुगना हो जाता हैं जब घर के गमले 122 गुलाब के फूल खिल जाये!
बता दें कि पश्चिमी दिल्ली के कुतुब विहार में रहने वाली मीना उपाध्याय को बागवानी का ऐसा शौक हुआ कि उन्होंने एक गमले में 10-20 नहीं बल्कि 122 गुलाब के फूल खिलाने का रिकॉर्ड बना लिया। मीना उपाध्याय की उपलब्धि लिम्का बुक ऑफ रिकॉर्ड में दर्ज होने वाली है।
एक गमले में करीब 20 गुलाब के फूल या कलियां खिलती हैं लेकिन मीना उपाध्याय ने 14 इंच के गमले में पहले 70 से अधिक गुलाब खिलाये। आसपास से मिली प्रशंसा से उनका उत्साह बढ़ा और उन्होंने एक गमले में 122 गुलाब के फूल खिलाने का रिकार्ड बना लिया।
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक उन्होंने लिम्का बुक ऑफ रिकॉर्ड में अपनी उपलब्धि दर्ज कराने के लिये आवेदन किया था, जिसे स्वीकार कर लिया गया है। लिम्का बुक ऑफ रिकॉर्ड के नये संस्करण में उनकी यह उपलब्धि दर्ज होगी। अपने फ्लैट के टैरेस पर उन्होंने शौकिया तौर पर जब बागवानी शुरू की तब उनके पास मात्र पांच गमले थे लेकिन आज इस छोटी सी जगह में करीब 90 गमले हैं।







