Close Menu
Shagun News India
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Sunday, August 2
    Shagun News IndiaShagun News India
    Subscribe
    • होम
    • इंडिया
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • राजस्थान
    • खेल
    • मनोरंजन
    • ब्लॉग
    • साहित्य
    • पिक्चर गैलरी
    • करियर
    • बिजनेस
    • बचपन
    • वीडियो
    • NewsVoir
    Shagun News India
    Home»इतिहास के आईने से

    भारतीय राजनीति में यह शुचिता और सादगी का दौर था

    By November 15, 2018 इतिहास के आईने से No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp
    Post Views: 2,144

    लोहिया अकसर कहते थे कि भारत में एक चपरासी का पोता भी प्रधान मंत्री बन सकता है। उन का इशारा पंडित जवाहरलाल नेहरु की तरफ होता । लोग लोहिया से कहते कि इस तरह आप नेहरु को बेइज्जत क्यों करते रहते हैं ? तो लोहिया कहते थे कि मैं नेहरु को बेइज्जत नहीं करता अपने देश के लोकतंत्र की ताकत का बखान करता हूं कि एक चपरासी का पोता भी प्रधान मंत्री बन सकता है।

    मोतीलाल नेहरु अपनी बैरिस्टरी के दम पर भले बहुत बड़े रईस हो गए थे, अपने रहने के लिए इलाहाबाद में आनंद भवन बनवाया था पर उन के के पिता गंगाधर नेहरु किसी सरकारी दफ़्तर में कभी चपरासी रहे थे। बाद में दिल्ली पुलिस में अफसर हो गए थे।

    एक बार फिल्म समारोह में ख्वाज़ा अहमद अब्बास भी दिल्ली आए हुए थे। समारोह में नेहरु ने उन से अपने घर पर चाय पर आने के लिए कहा । ख्वाजा अहमद अब्बास ने उन से बताया कि वह अकेले नहीं आना चाहेंगे। उन की टीम के सात-आठ लोग और भी हैं , सब के साथ आना चाहेंगे । नेहरु ने उन से कहा कि ठीक है वह इंदिरा से बात कर लें । इंदिरा गांधी उन दिनों पंडित नेहरु की निजी सचिव हुआ करती थीं। ख्वाजा अहमद अब्बास ने उसी समारोह में पंडित नेहरु का संदर्भ देते हुए इंदिरा गांधी को यह बात बताई।

    इंदिरा गांधी ने पूरी बात सुन कर ख्वाजा अहमद अब्बास से कहा कि फिर आप चाय पर मत आइए। क्योंकि एक आदमी की चाय का खर्च तो हम अफोर्ड कर सकते हैं, इतने लोगों का नहीं। यह सुन कर ख्वाजा अहमद अब्बास मुश्किल में पड़ गए तो इंदिरा गांधी ने उन्हें बताया कि असल में हमारे घर का खर्च पापा को मिली रायल्टी से ही चलता है। ख्वाजा अहमद अब्बास तब चुप रह गए थे। भारतीय राजनीति में यह शुचिता और सादगी का दौर था।

    एक समय तो ऐसा भी था नेहरु के जीवन में जब गांधी के कहने पर पंडित नेहरु अपने हाथ के काते हुए सूत का ही कुर्ता पहनते थे। ऐसे पंडित नेहरु का 14 नवंबर को जन्म-दिन है। सब की आंख से आंसू पोछने का भरोसा देने वाले आधुनिक भारत के निर्माता और बच्चों के सदाबहार चाचा पंडित जवाहरलाल नेहरु को शत-शत नमन !

    • दयानन्द पांडेय, सरोकारनामा से

    Keep Reading

    India's Glorious Performance: Historic 'Golden Double' and Silver in Judo; Lovpreet Wins Silver in Weightlifting

    भारत का गौरवमयी प्रदर्शन: जूडो में ऐतिहासिक ‘गोल्डन डबल’ और सिल्वर, वेटलिफ्टिंग में लवप्रीत का सिल्वर

    Dreams buried in the silence of hospitals

    अस्पतालों की खामोशी में दफन होते सपने

    Voyager's Discovery and the Cosmic Shivling

    वॉयेजर की खोज और ब्रह्मांडीय शिवलिंग

    देह से परे, आत्मा के समीप; एक निष्काम प्रेम-यात्रा

    Dharmendra 'Pradhan' may face action

    धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा: नैतिकता नहीं, भारी आक्रोश के चलते शिक्षा मंत्री पद से हटे

    “My children are inside; I am standing outside” – This hell of child labor must end now.

    ‘मेरे बच्चे अंदर हैं, मैं बाहर खड़ा हूँ’ – बाल श्रम की इस नरक को अब बंद होना चाहिए

    Leave A Reply Cancel Reply

    Advertisment
    Google AD
    We Are Here –
    • Facebook
    • Twitter
    • YouTube
    • LinkedIn

    EMAIL SUBSCRIPTIONS

    Please enable JavaScript in your browser to complete this form.
    Loading
    About



    ShagunNewsIndia.com is your all in one News website offering the latest happenings in UP.

    Editors: Upendra Rai & Neetu Singh

    Contact us: editshagun@gmail.com

    Facebook X (Twitter) LinkedIn WhatsApp
    Popular Posts
    Ravana Emerges as the Biggest Highlight of Ramayana

    रावण की दहाड़ ने हिला दिया दर्शकों को, ट्रेलर लांच

    August 2, 2026
    New Faces Win Hearts, Soulful Music Casts Its Magic

    फिल्म रिव्यू : ‘दिल दीवाना हो गया’ : नए चेहरों ने जीता दिल, मधुर संगीत ने रच दिया जादू

    August 2, 2026
    The explosive trailer of ‘Toxic’ will be released on August 8.

    8 अगस्त को आएगा ‘टॉक्सिक’ का धमाकेदार ट्रेलर

    August 2, 2026
    The Assembly Speaker stated—only by understanding the rules can you become the voice of the people.

    विधानसभा प्रमुख बोले – नियम जानोगे तभी जनता की आवाज़ बन पाओगे

    August 1, 2026
    Tribute meeting and free dental camp on Dr. Kalam's death anniversary.

    डॉ. कलाम की पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि सभा और निःशुल्क डेंटल कैंप

    August 1, 2026

    Subscribe Newsletter

    Please enable JavaScript in your browser to complete this form.
    Loading
    Privacy Policy | About Us | Contact Us | Terms & Conditions | Disclaimer

    © 2026 ShagunNewsIndia.com | Designed & Developed by Krishna Maurya

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Newsletter
    Please enable JavaScript in your browser to complete this form.
    Loading