जयपुर में बॉडीपावर की भारी सफलता: टेलीविजन अभिनेता निर्भय वाधवा, प्रसिद्ध बॉडी बिल्डर केविन लेव्रोन और अन्य लोग इस अवसर पर रहे उपस्थित
जयपुर, 07 दिसम्बर 2018: एशिया का सबसे बड़ा फिटनेस हब, बॉडी पावर इंडिया ने जयपुर में 6 दिसंबर को अपनी पहली फिटनेस इवेंट मिस्टर बॉडीपावर बॉडी बिल्डिंग शो का आयोजन किया, जिसमें हजारों उत्साही फिटनेसप्रेमियों ने भागीदारी की।
इस कार्यक्रम में कुछ जाने-माने बिग प्रोफाइल एथलीट, प्रसिद्ध फिटनेस माॅडल डॅन वाइन्स, बॉडी बिल्डर पुनीत संधू और टेलीविजन अभिनेता निर्भय वाधवा अभूतपूर्व रूप से प्रशंसकों से मिले। इवेन्ट के निर्णायक इस क्षेत्र के विशेषज्ञ थे जिनका चयन उनकी जानकारी और प्रतिभागी के कॅरियर को आगे बढ़ाने की उनकी क्षमता के आधार पर किया गया था।

जयपुर में बॉडीपावर की सफलता पर, ये इवेन्ट्स 8 दिसंबर को राजधानी में आयोजित की जाएगी, फिर अहमदाबाद में 9 दिसंबर को, कोलकाता में 11 दिसंबर को, पुणे में 13 दिसंबर को, मुंबई में 14 दिसंबर को, हैदराबाद में 15 दिसंबर को, बेंगलुरु में 16 दिसंबर को और चेन्नई में 17 दिसंबर, 2018 आयोजित की जायेंगी।
इस अवसर पर, बॉडीपावर के सीईओ निक ओर्टन ने कहा कि जब मैंने बॉलीवुड सुपरस्टार को प्रशिक्षण देने के साथ भारत में बॉडीपावर को शुरू किया था, तब से हमेशा मेरा इरादा फिट और स्वस्थ रहने के महत्व के बारे में अपने प्रेरणादायक संदेश को हर व्यक्ति तक ले जाना था। देश में छह वर्षों तक काम करने के बाद, मैंने फिटनेस को लेकर लोगों के दृष्टिकोण में व्यापक परिवर्तन देखा है।







