Close Menu
Shagun News India
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Sunday, June 21
    Shagun News IndiaShagun News India
    Subscribe
    • होम
    • इंडिया
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • राजस्थान
    • खेल
    • मनोरंजन
    • ब्लॉग
    • साहित्य
    • पिक्चर गैलरी
    • करियर
    • बिजनेस
    • बचपन
    • वीडियो
    • NewsVoir
    Shagun News India
    Home»करियर

    स्टार्टअप एवं पॉलिटिशियन्स को पीआर देगी इमेज बिल्डिंग की मुफ्त सलाह  

    By January 4, 2019Updated:January 31, 2020 करियर No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp
    Post Views: 545
    इंदौर, 04 जनवरी 2019: स्टार्टअप को 24×7 पीआर कंपनी इमेज बिल्डिंग की मुफ्त सलाह देगी। इसके साथ ही कंपनी, देश के विभिन्न पॉलिटिशियन्स को भी, उनकी इमेज बिल्डिंग की फ्री सलाह उपलब्ध कराने जा रही है। बता दें कि पब्लिक रिलेशन के क्षेत्र में वर्ष 1999 से सफलता की अनेकों कहानियां गढ़ चुकी, देश की प्रतिष्ठित कंपनी पीआर 24×7 ने, पिछले दिनों इस क्षेत्र में अपने 19 वर्षों का महत्वपूर्ण सफर पूरा किया है। अपनी इस शानदार यात्रा को सभी के लिए ख़ास बनाने के उद्देश्य से, कंपनी ने देश भर के अनेकों छोटे-बड़े स्टार्टअप्स को उनकी ब्रांडिंग की फ्री सलाह देने का फैसला किया है। कंपनी यह सेवा नए साल की शुरुआत से आगामी तीन महीनों तक के लिए उपलब्ध कराएगी। 
     
    पीआर 24×7 के डायरेक्टर अतुल मलिकराम ने जानकारी देते हुए बताया कि, “आज भी देश में ज्यादातर लोग मानते हैं कि किसी प्रोडक्ट या कंपनी की इमेज बिल्डिंग के लिए पीआर (पब्लिक रिलेशन) एक महंगा सौदा हैं। जबकि असल में यदि आपका पीआर डिपार्टमेंट मजबूत है तो प्रोफेशनल फ्रंट पर आपको अधिक अवसर मिलने की संभावनाएं बढ़ जाती हैं। पब्लिक डीलिंग का सही तरीका ही आपकी बेहतर इमेज बनाने का काम करता है और बेशक हम इस काम में माहिर हैं। पीआर 24×7, नए साल की शुरुआत से 31 मार्च 2019 तक देश के सभी स्टार्टअप्स और पॉलिटिशियन्स को उनकी ब्रांडिंग व इमेज बिल्डिंग की फ्री सलाह देने जा रहा हैं। ऐसा शायद पहली बार होगा जब किसी पब्लिक रिलेशन कंपनी ने ब्रांडिंग के लिए फ्री एडवाइस देने की घोषणा की है।” 
     
    उन्होंने कहा कि “किसी भी नए स्टार्टअप के लिए उसके ब्रांड की जानकारी मार्केट व ग्राहकों के बीच होना बेहद जरूरी है ताकि लोगों को उनके प्रोडक्ट और सर्विसेज के बारे में पता लग सके। ये समझना महत्वपूर्ण है कि किसी भी ब्रांड को मार्केट तक पहुंचाने और ब्रांड के प्रति ग्राहकों को आकर्षित करने में पीआर का एक अहम रोल होता है। इसी तरह यह पॉलिटिकल पार्टीज़ के पॉलिटिशियन्स के लिए भी काम करता है। कोई भी पॉलिटिकल कैंपेन एक पीआर प्रोफेशनल की सलाह के साथ ही आगे बढ़ता है।
    बता दें कि 2014 में मोदी सरकार की एकतरफ़ा जीत को बेहतरीन पीआर के एक सर्वश्रेष्ठ उदाहरण के रूप में देखा जा सकता है। भारत सरकार के स्वच्छ भारत या बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ जैसे अभियानों की सफलता के पीछे भी पीआर प्लानिंग्स का ही फार्मूला लगा है। अतुल मलिकराम ने कहा कि हम प्रिंट व डिजिटल पीआर के जरिये अपने क्लाइंट्स से जुड़ी हर खबर को ट्रैक करने का काम करते हैं। साथ ही उनके मार्केट कॉम्पिटिटर्स की हर मूवमेंट पर भी पैनी नजर बनाए रखते हैं।” 

    #24x7 पीआर कंपनी

    Keep Reading

    484 students received degrees; highest package at ₹24.11 lakh.

    जयपुरिया इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट, नोएडा का 20वां दीक्षांत समारोह: 484 छात्रों को मिला डिग्री, सबसे ऊंचा पैकेज 24.11 लाख

    Reel vs. Real: Lives at Stake in the Pursuit of Likes; CM Yogi Pens an Emotional Letter to Children

    योगी सरकार का शिक्षा पर बड़ा दांव! 70 डायट में 3,346 पद हुए स्थायी

    यूपी में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने 930 कंप्यूटर ऑपरेटरों को नियुक्ति पत्र सौंपे

    From Jewellery Business to the Stock Market Advit Jewels Begins a New Growth Journey

    ज्वेलरी से शेयर बाजार तक! एडविट ज्वेल्स की ₹165 करोड़ की नई उड़ान

    Modi's innovation saga in France; hackFront India's new movement in Delhi.

    फ्रांस में मोदी की इनोवेशन गाथा, दिल्ली में hackFront India का नया आंदोलन

    Whistling Woods International and InVideo Launch Future-Focused Filmmaking Lab

    सुभाष घई की नई पहल: मुंबई में शुरू हुई AI फिल्म मेकिंग लैब छात्रों को मिलेगा एआई का अत्याधुनिक प्लेटफॉर्म

    Leave A Reply Cancel Reply

    Advertisment
    Google AD
    We Are Here –
    • Facebook
    • Twitter
    • YouTube
    • LinkedIn

    EMAIL SUBSCRIPTIONS

    Please enable JavaScript in your browser to complete this form.
    Loading
    About



    ShagunNewsIndia.com is your all in one News website offering the latest happenings in UP.

    Editors: Upendra Rai & Neetu Singh

    Contact us: editshagun@gmail.com

    Facebook X (Twitter) LinkedIn WhatsApp
    Popular Posts
    Shared heritage gave the country 'Amrit' (nectar), while extremism is spreading 'poison'!

    साझी विरासत ने देश को दिया ‘अमृत’ तो कट्टरपंथ दे रहा ‘ज़हर!’

    June 20, 2026
    Grand Yoga Festival at Namo Ghat: CRPF celebrates International Yoga Day.

    नमो घाट पर भव्य योग महोत्सव: CRPF ने मनाया अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस

    June 20, 2026
    Idli. For just one rupee—not a bad deal!

    इडली. सिर्फ एक रुपए में, सौदा बुरा नहीं !

    June 20, 2026
    Lucknow Land Pooling Scam: LDA Officials' Kin Get Rich on Farmers' Land

    लखनऊ लैंडपूलिंग घोटाला: किसानों की जमीन पर LDA अधिकारियों का कुनबा अमीर

    June 20, 2026

    भारत ने सिंधु जल संधि निलंबित की, पाकिस्तान UNSC पहुंचा: बोला -हमारा दाना-पानी बंद हो जाएगा

    June 19, 2026

    Subscribe Newsletter

    Please enable JavaScript in your browser to complete this form.
    Loading
    Privacy Policy | About Us | Contact Us | Terms & Conditions | Disclaimer

    © 2026 ShagunNewsIndia.com | Designed & Developed by Krishna Maurya

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Newsletter
    Please enable JavaScript in your browser to complete this form.
    Loading