- भूलकर भी न करें खतरनाक स्टंट वार्ना हो सकते है ऐसे खतरनाक हादसे
- डॉक्टरों ने युवक की गर्दन से 19 सेंटीमीटर लोहे की सरिया का कटा हिस्सा बाहर निकाला
- दो युवक रोड पर गिरकर घायल जबकि एक युवक रेलिंग में लगी सरिया पर गिरा
- कैसरबाग निवासी कोनिन चला रहा था बाइक कोनिन की गर्दन को चीरते हुए सरिया निकली ज़ुबान के पार
लखनऊ, 04 जनवरी 2019: गोमती नगर में एक खतरनाक हादसा उस समय हो गया जब स्टंटबाजी के दौरान एक युवक बुरी तरह से जख्मी हो गया। उसकी गर्दन सड़क किनारे लगे लोहे के नुकीली रेलिंग रॉड में धंस गयी। लोग यह मंजर देख कर खौफनाक तरीके से डर गये। स्थानीय पुलिस ने भी तेजी दिखाते हुए युवक को बचाने के लिए एक लोहार को बुलाया और आरी से रॉड कटवा कर तुरंत इस ट्रामा सेंटर पहुंचाया।
बता दें कि मददगार पुलिस के बाद हॉस्पिटल के डॉक्टर मसीहा बने और 2 घंटे की जटिल सर्जरी के बाद उन्होंने मरीज की जान बचा ली। बता दें कि डॉक्टरों ने युवक की गर्दन से 19 सेंटीमीटर लोहे की सरिया का कटा हिस्सा बाहर निकाला।
- लखनऊ में आए दिन युवक स्टंट के कारण होते हैं हादसे के शिकार
- स्टंट कर रहे तीन युवको की डिवाइडर से टकराई बाइक
- केजीएमयू ट्रामा सेंटर के सर्जरी विभाग के डॉक्टर समीर मिश्रा ने मरीज को दिया नया जीवनदान
बता दें कि फूलबाग का रहने वाला मोहम्मद कोनन 24 वर्ष गुरुवार देर शाम गोमती नगर जनेश्वर मिश्र पार्क के पास बनी खतरनाक रेलिंग में स्टंटबाजी का शिकार हो गया। रेलिंग से टकराने के बाद उनकी गर्दन का ऊपरी हिस्सा लोहे की सरिया नुमा नुकीली रॉड में धंस गया, जिससे वह वहीँ तड़पने लगा। हादसे की जानकारी मिलते ही मौके पर पुलिस तुरंत पहुंच गयी। पुलिस ने तत्काल अपने स्तर पर युवक की मदद की और उसे अस्पताल पहुंचाया।






