लखनऊ, 08 जनवरी 2019: क्षेत्रीय सेवायोजन कार्यालय लालबाग में 9 व 10 जनवरी को रोजगार मेले का आयोजन हो रहा है। इस बात की जानकारी सहायक निदेशक सुधा पांडे ने दी,उन्होंने कहा कि मेले में 18 से 40 वर्ष की आयु के योग्य उम्मीदवार जो इंटरमीडिएट ग्रैजुएट और b.ed के अभ्यर्थी है आवेदन कर सकते हैं।
उन्होंने कहा कि आवेदन वेबसाइट sevayojan.up.nic.in पर जाकर मंगलवार शाम 4:00 बजे तक किया जा सकता है। मेले में एएनआई टेक्नोलॉजी प्राइवेट लिमिटेड बिजनेस पार्टनर पद के लिए चयन करेगी। इसके अलावा 10 जनवरी को एडिटर ट्रेनिंग मार्केटिंग मैनेजर एचआर मार्केटिंग ऑफिसर एरिया सेल्स मैनेजर पद के लिए भी भर्ती होंगी।







