मुंबई, 12 जनवरी 2019: 20.7 अरब अमेरिकी डॉलर के महिंद्रा समूह में शामिल, महिंद्रा एंड महिंद्रा लिमिटेड (एमएंडएम) ने 1 लाख जीतो ट्रकों की बिक्री की सफलता का जश्न बनाते हुए मुंबई में बॉलीवुड स्टार मनोज वाजपेयी के साथ ‘मीट एंड ग्रीट’ कार्यक्रम में पूरे भारत के अपने ग्राहकों की मेजबानी की।
बता दें कि इस आयोजन में, महिंद्रा ने पूरे भारत के 12,000 जीतो ग्राहकों के साथ “आपका आभार, एक लाख बार” अभियान का समापन किया। आयोजन में गाहकों ने भी हिस्सेदारी की और जीतो के सेलिब्रिटी ब्रांड एंबेसडर मनोज बाजपेयी से मिलने का मौका हासिल किया। इस प्रतियोगिता को जबरदस्त प्रतिक्रिया मिली और विजेताओं को इस समारोह में सम्मानित किया गया।







