लखनऊ, 19 जनवरी 2019: एक्टिंग, स्क्रीनप्ले, डिजिटल सिनेमैटोग्राफी सीखने के इच्छुक लोगों के लिए फिल्म एंड टेलीविजन इंस्टिट्यूट ऑफ़ इंडिया पुणे अकैडमी 5 फरवरी से 27 फरवरी तक बाबा साहेब भीमराव अंबेडकर यूनिवर्सिटी लखनऊ में स्पेशल कोर्स शुरू करने जा रहा है। यह कोर्सस बीबीएयू के पत्रकारिता विभाग और हिमालयन सोसायटी फॉर आर्ट कल्चर एजुकेशन इन्वॉयरमेंट एंड फिल्म डेवलपमेंट संयोजन से होंगे।
एच्आईएमएसी ईईऍफ़ के लखनऊ स्थित प्रतिनिधि प्रकाश थपलियाल ने ये जानकारी देते हुए बताया कि स्किल इंडिया के तहत इन कोर्स का संचालन किया जाएगा। डिजिटल सिनेमैटोग्राफी स्क्रीनप्ले राइटिंग और स्क्रीन एक्टिंग सीखने के अभ्यर्थी वेबसाइट से आवेदन कर सकते हैं।







