27वीं इंदिरा प्रियदर्शिनी क्रिकेट प्रतियोगिता:
लखनऊ, 31 जनवरी 2019: मैन आफ द मैच धर्मेंद्र (44) की शानदार पारी से चौहान स्पोर्टिंग ने 27वीं इंदिरा प्रियदर्शिनी क्रिकेट प्रतियोगिता के पहले सेमीफाइनल में आश्वी क्रिकेट क्लब को छह विकेट से हराकर फाइनल में जगह बनाई।
बाबा साहब खेल मैदान, इटौंजा पर खेले गए मैच में आश्वी क्रिकेट क्लब ने पहले बल्लेबाजी करते हुए मनीष (26 रन, एक चौका) व ऋषभ (24 रन, एक चौका, दो छक्के) की पारियों की सहायता से निर्धारित 20 ओवर में आठ विकेट के नुकसान पर 123 रन बनाए। चौहान स्पोर्टिंग से शाद खान ने दो और मुर्तजा ने एक विकेट चटकाए।
जवाब में चौहान स्पोर्टिंग ने धर्मेंद्र (44 रन, पांच छक्के) व मुर्तजा (नाबाद 24 रन, एक चौका, तीन छक्के) की उम्दा पारी से 13 ओवर में चार विकेट गंवाकर जीत के लिए आवश्यक रन बना लिए। आश्वी क्लब से बाबुल ने दो विकेट चटकाए। प्रतियोगिता में एक फरवरी को हंटर क्लब व एलीना क्लब के मध्य दूसरा सेमीफाइनल खेला जाएगा। वहीं फाइनल मुकाबला तीन फरवरी को होगा।








3 Comments
Thankfulness to my father who stated to me on the topic of this blog, this blog is in fact awesome.
Hey There. I found your blog using msn. This is a very
well written article. I’ll be sure to bookmark it and return to
read more of your useful info. Thanks for the post.
I will certainly return.
Thanks , I have recently been looking for info about this subject for ages and yours
is the best I’ve found out till now. However, what concerning
the bottom line? Are you sure in regards to the source?