लखनऊ, 31 जनवरी 2019: सिटी मोन्टेसरी स्कूल के मेधावी छात्रों ने ‘आई.आई.टी.-जे.ई.ई. मेन्स’ परीक्षा में अभूतपूर्व सफलता का परचम लहराकर विद्यालय का नाम पूरे देश में गौरवान्वित किया है। इस वर्ष इस स्कूल के सर्वाधिक 139 छात्र ‘आई.आई.टी.-जे.ई.ई. मेन्स’ में सफल हुए हैं। इंजीनियरिंग की प्रवेश परीक्षा में चयनित छात्रों ने अपनी अभूतपूर्व सफलता के लिए शिक्षकों के प्रति हार्दिक आभार व्यक्त किया है।
इन छात्रों का कहना है कि हमारे शिक्षक सदैव ही हमारे मार्गदर्शक रहे हैं जिन्होंने हमें सदैव नई चुनौतियों को स्वीकार करना सिखाया है। संस्थापक डा. जगदीश गाँधी ने सभी सफल छात्रों को हार्दिक बधाई दी और उनके उज्जवल भविष्य की कामना करते हुए कहा कि प्रतिभाशाली छात्रों की बदौलत ही पूरे विश्व में सी.एम.एस. की एक अलग पहचान बनी है।







