लखनऊ, 07 फरवरी 2019: इस बार महाशिवरात्रि का उत्सव राजधानी में दो दिन तक चलेगा। बता दें कि महाशिवरात्रि की तिथि 13 व 14 फरवरी की रात्रि में मिलने के बाद राजधानी में इस बार महाशिविरात्रि के उत्सव दो दिन तक होंगे। हालांकि, ज्यादातर श्रद्धालु 14 फरवरी को व्रत और महाशिविरात्रि मनाएंगे। डालीगंज स्थित प्राचीन शिवालय मनकामेश्वर मन्दिर में महाशिवरात्रि का मुख्य आयोजन 14 फरवरी को होगा।
राजेन्द्रनगर स्थित श्री महाकाल शिव मंदिर में भी 14 फरवरी को महाशिवरात्रि मनायी जाएगी। सुबह चार बजे भस्म आरती, दोपहर 12:30 से 2:30 बजे तक द्राभिषेक और शाम को द्राभिषेक 6:30 बजे, महाआरती 7:45 बजे, बाबा का प्रसाद 9 बजे बटेगा। आठ नम्बर चौराहा निरालानगर स्थित बालकेश्वर हनुमान मन्दिर, खदरा स्थित आशुतोष शिव मन्दिर में 14 को शिवरात्रि मनायी जायेगी।
13 फरवरी को ठाकुरगंज स्थित कल्याण गिरि मन्दिर में शिवरात्र पर्व मनाया जाएगा। इसके लिए शिव बारात भी 13 को निकाली जायेगी, जो चौक के कोनेश्वर महादेव मन्दिर तक जाएगी।







