लखनऊ, 07 फरवरी 2019: जिला समाज कल्याण अधिकारी श्री केएस मिश्र ने बताया कि प्रदेश में मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना अक्टूबर 2017 में लागू की गयी है। उक्त योजना अन्तर्गत जनपद लखनऊ में चयनित लाभार्थियों का सामूहिक विवाह आयोजन दिनांक 09 फरवरी 2019 को मान्यवर कांशीराम जी सांस्कृतिक स्थल स्मृति उपवन बंगला बाजार लखनऊ में आयोजित किया जाना प्रस्तावित है।
उन्होंने बताया कि उक्त कार्यक्रम में जनपद लखनऊ के लगभग 250 चयनित लाभार्थियों का सामूहिक विवाह आयोजन एवं विवाह पंजीकरण सहित विवाह प्रमाण पत्र वितरित किया जायेगा। उन्होंने बताया कि उक्त कार्यक्रम में मा0 मुख्यमंत्री जी का उपस्थित होना भी प्रस्तावित है।







