आक्रोश प्रदर्शन में दिखा सरकार के खिलाफ गुस्सा

लखनऊ, 08 फरवरी 2019: भीमराव आंबेडकर केंद्रीय विवि के शिक्षक और छात्रों ने आज परिवर्तन चौक से हजरतगंज चौराहे लखनऊ तक 13 पॉइंट रोस्टर के विरोध में पैदल मार्च किया। जिसमें लखनऊ हाईकोर्ट के अधिवक्ताओं ने, केजीएमसी व, एसजीपीजीआई के डॉक्टर्स, लखनऊ विवि, बीबीडी अन्य कॉलेज के सामाजिक संगठन, छात्र संगठनों ने रोस्टर प्रणाली के खिलाफ प्रदर्शन में शामिल हुए और सरकार से अध्यादेश के लिए मांग की है। इस दौरान बीबीएयू के छात्रों के कहा कि 200 पॉइंट रोस्टर बहाल कराने तक जंग जारी रहेगी।









