एफबीबी कलर्स फेमिना मिस इंडिया 2019 की नॉर्थ ज़ोनल क्राउनिंग सेरेमनी में भाग लेने उत्तर प्रदेश की शीर्ष तीन फाइनलिस्ट जाएंगी दिल्ली
लखनऊ, 16 फरवरी 2019: ग्लैमर और फैशन उद्योग में प्रतीक बन चुकी, युवा प्रतिभाशाली महिलाओं ने आज लखनऊ के सहारा मॉल स्थित एफबीबी कलर्स फेमिना मिस इंडिया 2019 के लिए ऑडिशन दिया, जिसमें राज्य के विभिन्न हिस्सों से 100 से अधिक प्रतिभागियों ने हिस्सा लिया। इस ऑडिशन को वर्तिका सिंह, भारतीय मॉडल और मिस ग्रैंड इंटरनेशनल 2015 की विजेता- सेकंड रनर-अप ने जज कियाः
उत्तर प्रदेश की शीर्ष 3 05 मार्च को दिल्ली में ओराना कन्वेंशंस में आयोजित होने वाले नॉर्थ जोनल क्राउनिंग समारोह में जाएंगेी जो वेन्यू पार्टनर के रूप में शामिल हुआ है।

नॉर्थ ज़ोन के 8 राज्यों में से सबसे योग्य उम्मीदवार यानी मिस इंडिया जम्मू-कश्मीर, मिस इंडिया उत्तर प्रदेश, मिस इंडिया पंजाब, मिस इंडिया हिमाचल प्रदेश, मिस इंडिया मध्य प्रदेश, मिस इंडिया उत्तराखंड, मिस इंडिया हरियाणा और मिस इंडिया दिल्ली जून में मुंबई में होने जा रहे ग्रैंड फिनाले में अपने राज्य का प्रतिनिधित्व करेंगी।
बता दें कि नॉर्थ ज़ोन के लिए कार्यवाही की जिम्मेदारी लेने के लिए, दीया मिर्ज़ा लड़कियों का मार्गदर्शन कर रही हैं। उन्होंने कहा कि, “मिस इंडिया 2019 के लिए नॉर्थ ज़ोन की मेंटर के रूप में मैं इन महिलाओं का ध्यान रखूंगी! जो महिलाएं देखभाल करती हैं, जो अपने दिल, दिमाग को जानती हैं और अपने क्षितिज को फैलाना चाहती हैं।”
आयोजक ने कहा कि नया प्रारूप आपको केवल तभी ऑडिशन देने की अनुमति देगा, जब आप ऑडिशन राज्यों से संबंधित हों जैसा कि उपरोक्त बताया गया है, उसी के सत्यापन के लिए एक वैध दस्तावेज की जरूरी होगी:
राज्य के ऑडिशन के मानदंड निम्न होंगे:
जन्म का राज्य: राज्य का उल्लेख जन्म प्रमाणपत्र पर होना चाहिए
मौजूदा राज्य: वह राज्य जहां वह वर्तमान में पढ़ रही है या कार्यरत है या वहां की निवासी है।
मूल राज्य: वह राज्य जहाँ उसके माता-पिता दोनों में से कम से कम एक का निवास / अध्ययन / रोजगार या जन्म हुआ हो।
यह रहेंगे मापदंड:
- कद- 5’5” और ऊपर।
- उम्र- 18 – 25 ( 31 दिसंबर, 2019 की स्थिति में)।
- उम्र 26 और 27 वाली लड़कियां भी पात्र होंगी लेकिन सिर्फ रनर-अप के लिए
- ओसीआई कार्डधारी भी रनर-अप पोजिशन के लिए भाग ले सकती हैं
बता दें कि एफबीबी कलर्स फेमिना मिस इंडिया 2019 के फाइनलिस्ट जून में ग्रैंड फिनाले से पहले फैशन इंडस्ट्री की सर्वश्रेष्ठ विशेषज्ञों से कठोर प्रशिक्षण और सौंदर्य सेशन से गुजरेंगे, जो कलर्स पर प्रसारित होगा। सभी फाइनलिस्ट को कोचिंग देने की दिशा में एक गतिशील और समग्र दृष्टिकोण के अलावा, प्रसिद्धि और पहचान के अलावा विजेता को एक करोड़ और उससे अधिक के नकद और कई तरह के अन्य पुरस्कार जीतने का मौका मिलेगा।
यदि आप भी इस प्रतियोगिता में भाग लेने के लिए इच्छुक हैं तो इस एड्रेस पर अप्लाई करें Www.missindia.in पर लॉग ऑन करें या फिर अपनी तस्वीरों और प्रोफाइलों को missindiaorganization@gmail.com पर भी मेल कर सकते हैं।






