कस्टमर्स को कवर करेगा डिजिटल चैनल ट्रूपल डॉट कॉम
इंदौर का कैफे भड़ास अपने यूनिक कांसेप्ट के लिए देश ही नहीं बल्कि दुनियाभर के तमाम देशों में मशहूर है।कैफे भड़ास आपको अपने मन में छिपे गुस्से को बिलकुल देशी तरीके यानी तोड़फोड़ कर, चिल्लाकर या बंदकमरे में गालियां देकर बाहर निकालने का मौका देता है।
घर की किसी बात से आपके भीतर आक्रोश भरा होया ऑफिस में बॉस का रोज-रोज का लेक्चर आपके लिए सर दर्द बन गया हो, तो कैफे भड़ास आपको इनजगहों से जुड़े उपयोगी समानों पर पूरी सुरक्षा के साथ ताबड़तोड़ अटैक करने का अवसर देता है। ख़ास बातयह है कि भड़ास कैफे पर अपने मन की भड़ास निकालने के लिए आने वाले कस्टमर्स को अब ऑनलाइनचैनल ‘ट्रूपल डॉट कॉम’ पर भी कवर किया जाएगा। ट्रूपल डॉट कॉम, कैफे भड़ास पर पहुंचने वाले कस्टमर्स केभड़ास मूमेंट को अपने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स के जरिए आगे बढ़ाएगा।
कैफ़े भड़ास के फाउंडर अतुल मलिकराम ने कहा कि, “ऐसा शायद पहली बार होगा जब कोई ऑनलाइन प्लेटफार्म किसी कैफ़े की एक्टिविटीज को अपनेचैनल के माध्यम से रेगुलर बेसिस पर दिखाएगा।
ख़ुशी है कि हमारे इस एंगर रिलीज़ थेरिपी के कांसेप्ट कोदेश दुनिया में इतना पसंद किया जा रहा है और हमें विश्वास है कि अब डिजिटल प्लेटफार्म पर आने के बाद येइंदौर के ज्यादातर कस्टमर्स को अपनी तरफ आकर्षित करने वाला है।”







