लखनऊ, 19 फरवरी 2019: विद्यांत हिन्दू पीजी कालेज का राष्ट्रीय सेवा योजना शिविर लोनापुर गांव के मदर टेरेसा कालेज में आयोजित किया गया है। इसमें सहभागी विद्यर्थियो ने आस पास के अनेक गांवों में स्वच्छता, साक्षरता,आदि से संबंधित जागरूकता अभियान चलाया है। छात्रों को योग और जुडो कराटे भी सिखाया गया। शिविर के अधिकारी डॉ बृजभूषण यादव और डॉ शहादत है।
प्रबंधक शिवाशीष घोष और प्राचार्या प्रो धर्म कौर ने लोनापुर पहुंच कर छात्रों का उत्साहवर्धन किया। उन्होंने कहा के शिक्षा के साथ ही समाज सेवा का कार्य भी करना चाहिए। इससे विद्यर्थियो का सर्वांगीण विकास होता है। डॉ नरेंद्र सिंह ने भी छात्रों को राष्ट्रीय सेवा योजना की जानकारी दी।







