एसएमई एवं एमएसएमई को 14.54 करोड़ रु. के 59 ऋण स्वीकृति पत्र वितरित किये
मेरठ, 20 फरवरी, 2019ः भारत के सबसे बड़े वाणिज्यिक बैंक, भारतीय स्टेट बैंक (एसबीआई) के चेयरमैन, रजनीश कुमार ने मेरठ पहुंचकर ‘सहयोग और सम्पर्क’ प्रोग्राम लाॅन्च किया। यह प्रोग्राम क्षेत्र में स्थित एसएमई और एमएसएमई के लिए 100 दिनों का अभियान है। श्री कुमार ने 59 एसएमई और एमएसएमई लाभार्थियों को 14.54 करोड़ रु. के ऋण स्वीकृति पत्र भी वितरित किये।
अपने दौरे पर, श्री कुमार ने शास्त्री नगर शाखा के परिसरों का भी उद्घाटन किया, ताकि बैंक के ग्राहकों को बेहतर बैंकिंग सेवाएं एवं अनुभव प्रदान किया जा सके। मेरठ के एसएमई और एमएसएमई को संबोधित करते हुए, एसबीआई के चेयरमैन, श्री रजनीश कुमार ने कहा, ‘‘एसएमई क्षेत्र की अर्थव्यवस्था में महत्वपूर्ण भूमिका एवं योगदान है। यदि कृषि क्षेत्र देश का मेरुदण्ड है, तो एसएमई अर्थव्यवस्था के विकास को गति देते हैं। हाल ही में, सरकार ने एसएमई क्षेत्र की बेहतरी के लिए कई प्रमुख कदम उठाये हैं। डिजिटल प्लेटफाॅम्र्स एवं तकनीक की मदद से, आज एसएमई अपनी कार्यशील पूंजी आवश्यकता एवं लगातार नकद प्रवाह हेतु आसानीपूर्वक सस्ते लोन हासिल कर सकते हैं। सरकार के नये दिशानिर्देशों एवं नीतियों से, एसएमई क्षेत्र मात्र 59 मिनट्स में 1 करोड़ रु. तक का लोन हासिल कर सकते हैं।
उन्होंने कहा, ‘‘एसएमई क्षेत्र न केवल अर्थव्यवस्था को मजबूत बनाता है, बल्कि रोजगार के अवसरों का सृजन भी करता है। मेरठ शहर को प्रमुख रूप से स्पोर्ट्स एसेसरीज, आभूषणों, सिजर एवं प्रिंटिंग क्षेत्र के निर्माण के लिए जाना जाता है और हम सभी को इस विरासत को आगे ले जाना चाहिए। एसबीआई भारत के एसएमई एवं एमएसएमई क्षेत्र को आसान, समयबद्ध एवं सस्ते ऋण उपलब्ध करा कर राष्ट्र निर्माण में योगदान देता रहेगा।’’






