लखनऊ, 21 फरवरी 2019: लोनापुर गांव में चल रहे विद्यांत हिन्दू पीजी कालेज के सात दिवसीय राष्ट्रीय सेवा योजना शिविर का आज समापन हुआ। इस अवसर पर आयोजित समारोह में शिविर के सहभागी छात्रों ने देशभक्तिपूर्ण सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किये।

प्रबंधक शिवाशीष घोष ने सन्देश में कहा के ऐसे शिविर छात्रों में समाज सेवा के गुण विकसित करते है। इसके पहले शिविर अधिकारी डॉ बृजभूषण यादव और डॉ सहादत हुसैन के नेतृत्व में छात्रों ने लोनापुर सहित निकटवर्ती अनेक गांवों में जागरूकता व सेवा कार्य किये। इसमें ग्रामीणों का विभिन्न आधारों पर सर्वे, मतदान अपरिहार्य, स्वच्छता से स्वास्थ्य, बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ आदि अनेक जागरूकता अभियान शामिल थे। समापन समारोह में आरके मिश्रा, राजीव शुक्ला, अमित वर्धन, मोहम्मद हसन, बृजेन्द्र पांडेय, ध्रुव कुमार त्रिपाठी, आलोक भरद्वाज, शशिकांत त्रिपाठी, आर के यादव, नरेंद्र सिंह, मोहम्मद हनीफ, सहित बड़ी संख्या में छात्र उपस्थित थे।







