लखनऊ, 21 फरवरी 2019: सिटी मोन्टेसरी स्कूल, राजाजीपुरम (द्वितीय कैम्पस) के कक्षा-4 के छात्र धैर्य बंसल ने यू.पी. स्टेट लेवल रीजनल एबाकस प्रतियोगिता में चैम्पियन का खिताब अर्जित कर विद्यालय का नाम गौरवान्वित किया है। यह प्रतियोगिता शैक्षिक संस्था ब्रेनोब्रेन के तत्वावधान में आयोजित की गयी थी
सीएमएस के मुख्य जन-सम्पर्क अधिकारी हरि ओम शर्मा ने बताया कि प्रतियोगिता में इस मेधावी छात्र ने एबाकस के माध्यम से विभिन्न ट्रिक्स अपनाकर गणित के सवालों के जवाब निकाले एवं कड़ी प्रतिस्पर्धा के बीच अपनी बहुमुखी प्रतिभा का प्रदर्शन कर रीजनल चैम्पियनशिप ट्राफी अपने नाम की।







