मुंबई, 27 फरवरी 2019: एयर स्ट्राइक से तनाव के बीच बने युद्ध के हालात से यर बाजार में खलबली मची है ! इससे मंगलवार को बंबई शेयर बाजार का सेंसेक्स 240 अंक टूट गया। नियंत्रण बाजारों के नरम संकेतों तथा वित्तीय और रियल्टी कंपनियों के शेयरों में बिकवाली के दबाव से भी घरेलू शेयर बाजारों पर दबाव रहा।
कारोबार के दौरान सेंसेक्स एक समय करीब 500 अंक टूट गया था। हालांकि, बाद में सेंसेक्स ने कुछ नुकसान की भरपाई की और अंतत 239.67 अंक 35,973.71 अंक पर बंद हुआ। कारोबार के दौरान यह एक समय 35,714.16 अंक के निचले स्तर पर आ गया था।
सोमवार को सेंसेक्स 342 अंक मजबूत हुआ था। नेशनल स्टाक एक्सचेंज का निफ्टी भी 44.80 अंक गिरकर 10,835.30 अंक पर बंद हुआ। बैंक, रीयल्टी और सार्वजनिक कंपनियों के शेयर सर्वाधिक नुकसान में रहे। एमके वेल्थ मैनेजमेंट के शोध प्रमुख जोसेफ थामस ने कहा, ‘‘घरेलू शेयर बाजार दो कारणों से मुख्यत: गिरावट में रहे। पहला कारण खुलने के बाद से ही लगभग सभी एशियाई शेयर बाजारों का गिरावट में रहना है। दूसरा कारण भारतीय वायुसेना द्वारा पाकिस्तान स्थित आतंकवादी ठिकानों पर हमला करना रहा है।
’उन्होंने कहा कि पहले कारण का व्यापक स्तर माना जा सकता है जबकि दूसरे कारण का असर सीमित और अल्पकालिक है। उन्होंने कहा कि विशेषकर आम चुनाव के नजदीक आ जाने के कारण आने वाले समय में बाजार में उथल-पुथल देखने को मिलेगी। सेंसेक्स की कंपनियों में एचसीएल टेक को सर्वाधिक 2.26 फीसद का नुकसान हुआ।







