पाक पीएम बोले:भारत जंग की ना सोंचे, हम शांति चाहते हैं
नई दिल्ली, 28 फरवरी 2019: भारत की कड़ी चेतावनी का आखिर पाक पर असर हुआ और वह भारतीय पायलेट को रिहा करने को तैयार हो गया। इस बात की पुष्टि खुद पाकिस्तान के प्रधानमंत्री इमरान खान ने की है। बता दें कि पाकिस्तान के प्रधानमंत्री इमरान खान ने पाकिस्तानी संसद में कहा है कि भारतीय वायुसेना के विंग कमांडर अभिनंदन को कल यानि एक मार्च को रिहा कर दिया जायेगा।
हम शांति चाहते हैं इमरान खान
पाकिस्तान के प्रधानमंत्री इमरान खान ने संसद के साझा सत्र में बोला कि भारतीय पायलट अभिनंद को कल छोड़ जायेगा. दोनों देश में जो तनाव है उसकी वजह कश्मीर है. इमरान खान ने कहा कि वे पहले दिन पुलवामा हमले के सबूत मांग रहे थे वो आज मिला. भारत जंग की ना सोंचे, हम शांति चाहते हैं। भारत के पास जितना हथियार है उतना हमारे पास भी है। इसे उनकी कमजोरी ना समझा जाये।
इस मामले में भारत के साथ अमेरिका का पाकिस्तान पर जबरदस्त दबाव था कि भारतीय पायलट को जल्द से जल्द रिहा कर दिया जाये। उधर भारत के कड़े तेवर को देखते हुए पाकिस्तान के विदेश मंत्री ने भी यह बयान दिया था कि भारतीय पायलट को छोड़ने पर पाकिस्तान विचार कर रहा है। और इधर भारत में आज शाम पांच बजे थल सेना और वायु सेना के नौ सेना के साथ एक मेटिंग होनी थी इससे पहले ही उसने पायलेट को रिहा करने का आदेश दे दिया।






