एफबीबी कलर्स फेमिना मिस इंडिया 2019 के लिए दिल्ली ऑडिशन 1 मार्च को
नोएडा और गुड़गांव में, और 2 मार्च को दिल्ली वसंत कुंज में आयोजित किया जाएगा
नई दिल्ली, 02 मार्च 2019: लखनऊ में रैम्प पर धमाल मचाने के बाद अब प्रतिभाशाली युवतियों को दिल्ली में अपना ब्रेन, ब्यूटी और ग्लैमर दिखाना है। बता दें कि इस बार एफबीबी कलर्स फेमिना मिस इंडिया 2019 के लिए ऑडिशन दिल्ली, नोएडा और गुड़गांव में 1 मार्च को और 2 मार्च को दिल्ली के वसंत कुंज में आयोजित किया जा रहा है।
दिल्ली में यहाँ इस पते पर होंगे ऑडिशन:
1 मार्च: नोएडा :
एफबीबी/बिग बाजार, डीएलएफ मॉल ऑफ इंडिया, प्लॉट नंबर एम 03, सेक्टर 18, नोएडा, उत्तर प्रदेश 201301।
1 मार्च, गुड़गांव – एफबीबी/बिग बाजार, एंबियंस मॉल, एंबियंस आइलैंड, एनएच- 8, गांव- नाथूपुर, गुड़गांव, हरियाणा
2 मार्च:
दिल्ली वसंत कुंज – एफबीबी/बिग बाजार, पहली और दूसरी मंजिल, दुकान नंबर एफ-127 और एफ-227, 228, एम्बियंस मॉल, वसंत कुंज, नेल्सन मंडेला, नई दिल्ली
मालूम हो कि छह मिस वर्ल्ड के साथ, जिन्होंने वैश्विक मानचित्र पर अपनी उपस्थिति दर्ज करके भारत को गौरवान्वित किया है- रीता फारिया (1966), ऐश्वर्या राय बच्चन (1994), डायना हेडन (1997), युक्ता मुखी (1999), प्रियंका चोपड़ा (2000) और हाल ही में मानुषी छिल्लर मिस वर्ल्ड (2017), जो 17 साल बाद इस प्रतिष्ठित मुकुट को घर वापस लाई – इस नए क्राउन की वाहक के लिए खोज अब शुरू हो गई है।
इस बार भी, यह सौंदर्य प्रतियोगिता सभी 30 राज्यों (राष्ट्रीय राजधानी, दिल्ली सहित) में एक राष्ट्रव्यापी तलाश करने के लिए 30 राज्य प्रतिनिधियों को ताज पहना रही है, जो फिर प्रतिष्ठित मिस इंडिया के ताज के लिए प्रतिस्पर्धा करेंगी।
नॉर्थ ज़ोन के 8 राज्यों में से सबसे योग्य उम्मीदवार यानी मिस इंडिया जम्मू-कश्मीर, मिस इंडिया उत्तर प्रदेश, मिस इंडिया पंजाब, मिस इंडिया हिमाचल प्रदेश, मिस इंडिया मध्य प्रदेश, मिस इंडिया उत्तराखंड, मिस इंडिया हरियाणा और मिस इंडिया दिल्ली जून में मुंबई में होने जा रहे ग्रैंड फिनाले में अपने राज्य का प्रतिनिधित्व करेंगी।
नॉर्थ ज़ोन के लिए कार्यवाही की जिम्मेदारी लेने के लिए, दीया मिर्ज़ा लड़कियों का मार्गदर्शन कर रही हैं। उन्होंने उत्साह से कहा, “मिस इंडिया 2019 के लिए नॉर्थ ज़ोन की मेंटर के रूप में मैं इन महिलाओं का ध्यान रखूंगी! जो महिलाएं देखभाल करती हैं, जो अपने दिल, दिमाग को जानती हैं और अपने क्षितिज को फैलाना करना चाहती हैं। मिस इंडिया की विरासत लाजवाब है, मैं यह सुनिश्चित करने के लिए अपना सर्वश्रेष्ठ दूंगी कि लड़कियां अपने सपनों को हासिल कर सकें और खुद को खोज पाएं। मुझे भरोसा है कि मिस इंडिया सभी प्रतियोगियों की जिंदगी का एक महत्वपूर्ण मोड़ साबित होगा।”
आप भी अप्लाई करें। www.missindia.in पर लॉग ऑन करें और अपनी तस्वीरों और प्रोफाइलों को missindiaorganization@gmail.com पर मेल करें।







