Close Menu
Shagun News India
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Monday, June 22
    Shagun News IndiaShagun News India
    Subscribe
    • होम
    • इंडिया
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • राजस्थान
    • खेल
    • मनोरंजन
    • ब्लॉग
    • साहित्य
    • पिक्चर गैलरी
    • करियर
    • बिजनेस
    • बचपन
    • वीडियो
    • NewsVoir
    Shagun News India
    Home»मनोरंजन

    इस होली ‘बगल वाली जान मारेली’, ‘दिव्‍य शक्ति’ और ‘मेमसाब नंबर 1’ टीवी सीरियल दर्शकों को देंगे दुगना मज़ा

    By March 18, 2019 मनोरंजन No Comments4 Mins Read
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp
    Post Views: 983

    टेलिविज़न के दर्शकों के लिए आज हुई तीन फिक्‍शन शोज़ की भव्‍य लांचिंग

    पटना, 18 मार्च 2019: इस बार होली के अवसर पर टेलिविज़न के दर्शकों के लिए विविधतापूर्ण कंटेंट के साथ तीन – तीन शोज की लांचिंग आज राजधानी पटना के होटल मौर्या में एक प्रेस कांफ्रेंस के साथ हुई। शुरू होने वाले तीन नये शोज़ में से एक गृहिणियों के लिये नॉन-फिक्‍शन रि‍यलिटी शो ‘मेमसाब नंबर 1’ है और इसके साथ दो फिक्‍शन शोज़ लॉन्‍च किये हैं, चैनल ‘दिव्‍य शक्ति ‘और ‘बगल वाली जान मारेली’ भी लेकर आया है। ये तीनों शोज़ सोमवार से शुक्रवार, प्राइम टाइम शाम 6 बजे से रात 8 बजे तक चर्चित चैनल बिग गंगा पर प्रसारित होंगे।

    इसकी जानकारी शो की लांचिंग के दौरान आयोजित प्रेस कांफ्रेंस में अभिनेता विनय आनंद, दलजीत कौर, आम्रपाली दुबे,मधु शर्मा, गुंजन पंत, भावना बार्थवाल और विजय सिंह के साथ चैनल हेड राजीव मिश्रा ने दी। उन्‍होंने ज़ी एंटरटेनमेन्‍ट एंटरप्राइज लिमिटेड के नंबर 1 भोजपुरी चैनल, बिग गंगा के तीन शोज की सफलता की कामना की। वहीं, इन फिल्‍मी सितारों ने एक दूसरे को गुलाल लगा कर होली भी खेली और दर्शकों से शो देखने की अपील की।

    बिग गंगा के शो को लेकर अभिनेता विनय आनंद ने कहा कि ‘मेमसाब नंबर 1’ गृहिणियों को प्‍लेटफॉर्म प्रदान करने वाला एक अनूठा रियलिटी शो है। इस शो ने घरेलू महिलाओं में आत्‍मविश्‍वास से भर दिया। नानॅ-फिक्‍शन रियलिटी शो ‘मेमसाब नंबर1’ पहले से इस क्षेत्र में काफी चर्चित शो है, जोकि बिलकुल नये स्‍वरूप में प्रारंभ होने जा रहा है। यह इस क्षेत्र का बेहद चर्चित टैलेंट आधारित रियलिटी शो है, जोकि प्रतियोगियों को कई सारे राउंड के माध्‍यम से अपना हुनर दिखाने का मौका देता है, जहां उनके हुनर को परखा जाता है। ये बेहद खुशी की बात है कि ए‍क ही दिन में तीन नया शो आ रहा है। ये बहुत बड़ी उपलब्धि है।

    ‘मेमसाब नंबर 1’ की जज आम्रपाली दुबे ने कहा कि  यह एक आम धारणा है कि गृहिणियां केवल घर और परिवार की देखभाल करने के लिये बनी हैं। इस शो के साथ, हम चाहते हैं कि वह धारणा टूटे और हम गृ‍हिणियों को अपना छुपा हुआ हुनर दिखाने के लिये आगे आने में सपोर्ट करना चाहते हैं। मुझे बेहद गर्व महसूस हो रहा है कि मैं इस तरह के शो का हिस्‍सा हूं। शो की दूसरी जज मधु शर्मा ने कहा कि इस रियालिटी शोज के मैंने तीन सीजन किये हैं। इस दौरान मैंने देखा है कि जब गृहणियों को कोई मंच मिलता है, तब अपनी छुपी हुई प्रतिभा को सामने लाती हैं। इस शो का पार्ट होकर मैं खुद को लकी समझती हूं। यूपी, बिहार और झारखंड की गृहणियों में काफी टाइलेंट है। उसी प्रतिभा को बिग गंगा एक सशक्‍त मंच देता है।

    मायथोलॉजिकल शो ‘दिव्‍य शक्ति’ में पार्वती की भूमिका निभा रहीं दलजीत कौर ने कहा, ‘’मैं ‘दिव्‍य शक्ति’ जैसे शो का हिस्‍सा बनकर वाकई बहुत उत्‍साहित हूं, जोकि दिव्‍य शक्ति में हमारे विश्‍वास को दृढ़ता देता है और यह बताता है कि सच्‍ची भक्ति का फल हमेशा मिलता है।

    वहीं, भोजपुरी में बन रही रोमांटिक कॉमेडी ‘बगल वाली जान मारेली’ दो पड़ोसी पुरुषों का मस्‍तीभरा सफर है जोकि पड़ोसी की पत्‍नी को पसंद करने की फिलॉसफी पर भरोसा करते हैं। इस शो में आरा, बिहार में स्थित एक काल्‍पनिक कॉलोनी दिखायी है और इस शो को और भी मसालेदार बनाने के लिये अलग-अलग तरह के किरदारों को शामिल किया गया।

    भोली-भाली किसमिस भौजी की भूमिका निभा रही अभिनेत्री गुंजन पंत ने कहा,‘’मैं काफी लंबे समय से भोजपुरी फिल्‍म इंडस्‍ट्री से जुड़ी रही हूं, लेकिन टेलीविजन पर यह मेरा पहला शो है और मुझे उम्‍मीद है कि दर्शकों को मेरा यह अवतार पसंद आयेगा। मैं वाकई बहुत उत्‍सुक हूं और इस शो से मुझे काफी उम्‍मीदें हैं।‘’ भावना बार्थवल और विजय सिंह ने भी शो की जमकर तारीफ की।

    भावना इस शो में गोरी मैम अनिता वाले किरदार में नजर आने वाली हैं। उन्‍होंने अपने किरदार के कुछ डायलॉग भी प्रेस कांफ्रेंस के दौरान कहे।

    # ‘मेमसाब नंबर 1’ #ज़ी एंटरटेनमेन्‍ट एंटरप्राइज लिमिटेड #दिव्‍य शक्ति #बगल वाली जान मारेली #होली

    Keep Reading

    Rakesh Roshan's 'Kaho Naa... Pyaar Hai' secrets

    राकेश रोशन का ‘कहो ना प्यार है’ सीक्रेट: दो एंडिंग्स, जहाज पर सी-सिकनेस और वोदका वाला किस्सा!

    Mamta Charitable Trust's Grand Yoga Camp: "Lucknow will practice yoga; Lucknow will become disease-free."

    ममता चैरिटेबल ट्रस्ट का भव्य योग शिविर: “लखनऊ करेगा योग, लखनऊ बनेगा निरोग”

    Adah Sharma's most terrifying avatar! The ₹375-crore star creates a sensation.

    अदा शर्मा का सबसे खौफनाक अवतार! ₹375 करोड़ की स्टार ने मचाया धमाल

    Elvish Yadav's 'Sardar look' is going viral! The video for 'Saadi Sun' is coming soon.

    एल्विश यादव का ‘सरदार लुक’ हो रहा है वायरल! ‘साडी सुन’ का वीडियो जल्द आने वाला है

    A Unique Campaign for Yoga Awareness: Vehicle Rally Held in Ashiana

    योग जागरुकता की अनोखी मुहिम, आशियाना में निकली वाहन रैली

    Whistling Woods International and InVideo Launch Future-Focused Filmmaking Lab

    सुभाष घई की नई पहल: मुंबई में शुरू हुई AI फिल्म मेकिंग लैब छात्रों को मिलेगा एआई का अत्याधुनिक प्लेटफॉर्म

    Leave A Reply Cancel Reply

    Advertisment
    Google AD
    We Are Here –
    • Facebook
    • Twitter
    • YouTube
    • LinkedIn

    EMAIL SUBSCRIPTIONS

    Please enable JavaScript in your browser to complete this form.
    Loading
    About



    ShagunNewsIndia.com is your all in one News website offering the latest happenings in UP.

    Editors: Upendra Rai & Neetu Singh

    Contact us: editshagun@gmail.com

    Facebook X (Twitter) LinkedIn WhatsApp
    Popular Posts
    Rakesh Roshan's 'Kaho Naa... Pyaar Hai' secrets

    राकेश रोशन का ‘कहो ना प्यार है’ सीक्रेट: दो एंडिंग्स, जहाज पर सी-सिकनेस और वोदका वाला किस्सा!

    June 22, 2026
    Major online shopping scam: Ordered a phone, but the delivery boy handed over a phone box filled with soap!

    ऑनलाइन शॉपिंग का बड़ा धोखा: फोन मंगवाया, डिलीवरी बॉय ने थमा दिया साबुन से भरा फोन का डिब्बा !

    June 22, 2026
    The Unsung Heroine of the 1857 Revolution: Begum Hazrat Mahal

    1857 की क्रांति की अनसुनी वीरांगना: बेगम हज़रत महल

    June 22, 2026
    WPU Goa Shows the Way Forward in the Age of AI

    एआई के युग में डब्लूपीयू गोवा का अनोखा ‘ट्रांसडिसिप्लिनरी’ मॉडल

    June 22, 2026
    पश्चिम बंगाल में सत्ता परिवर्तन के बाद BJP में शामिल हो सकते हैं VFS कैपिटल के MD कुलदीप माइती

    पश्चिम बंगाल में सत्ता परिवर्तन के बाद BJP में शामिल हो सकते हैं VFS कैपिटल के MD कुलदीप माइती

    June 22, 2026

    Subscribe Newsletter

    Please enable JavaScript in your browser to complete this form.
    Loading
    Privacy Policy | About Us | Contact Us | Terms & Conditions | Disclaimer

    © 2026 ShagunNewsIndia.com | Designed & Developed by Krishna Maurya

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Newsletter
    Please enable JavaScript in your browser to complete this form.
    Loading