ऊषा ने आधुनिक पंखों के लिये नये एयरो स्विच रिमोट कंट्रोल को किया लॉन्च
इंदौर, 23 मार्च 2019: ऊषा इंटरनेशनल ने अपने ग्राहकों की जरूरतों को सुविधा एवं सहूलियत को पूरा करने के लिए नये एयरो स्विच रिमोट कंट्रोल को लॉन्च किया है इसे खासतौर पर सीलिंग फैन्स के लिये बनाया गया है।
यह है खासियत:
बता दें कि इसे खासतौर से बुजुर्गों और तकनीक के शौकीनों की सुविधा के अनुसार डिजाइन किया गया है। ऊषा का यह नवीनतम नवाचार किसी भी सीलिंग फैन को एक रिमोट कंट्रोल फैन में बदल देता है और इसकी रफ्तार को कम ज्यादा करने में सक्षम बनाता है। इतना ही नहीं, घरों एवं होटलों में एक अनूठा एवं बेहतर अनुभव देने के लिये, रिमोट को एर्गोनॉमिक तरह से ऐसे डिजाइन किया गया है कि यह आपकी हथेली में बिल्कुल फिट बैठता है और पांच लेवल्स तक के स्पीड को बेहतरीन नियंत्रण देता है और इसमें सुचारू परिचालन, बीप फ्री, साइलेंट परिचालन के लिये बटन्स जैसी खूबियां भी हैं। इस रिमोट कंट्रोल पर छह महीनों की वारंटी दी गई है। ऊषा एयरो स्विच को किसी भी पंखे को रिमोट कंट्रोल्ड फैन बनाने के लिये अलग से खरीदा जा सकता है या फिर देश भर में ऊषा फैन्स की नई रेंज के साथ यह उपलब्ध है। इसकी कीमत सिर्फ 890 रूपये है।







