Close Menu
Shagun News India
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Saturday, June 27
    Shagun News IndiaShagun News India
    Subscribe
    • होम
    • इंडिया
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • राजस्थान
    • खेल
    • मनोरंजन
    • ब्लॉग
    • साहित्य
    • पिक्चर गैलरी
    • करियर
    • बिजनेस
    • बचपन
    • वीडियो
    • NewsVoir
    Shagun News India
    Home»धर्म»Spirituality»Short Inspirational

    डिजिटल खेती से कालू ने कमा लिए लाखों, बताया स्टार्टअप से मिला फ़ायदा

    By March 28, 2019 Short Inspirational No Comments4 Mins Read
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp
    Post Views: 596

    डिजिटल टेक्नोलॉजी से जुड़कर खेती को लाभदायक व्यवसाय कैसे बनायें

    इंदौर, 23 मार्च 2019: मालवा-निमाड़ क्षेत्र के किसानों के लिए खेती की राह अब आसान होती जा रही है। वे अब अपनी खेती को सशक्त बनाने के लिए आम तौर उपयोग में लायी जाने वाली तकनीक के साथ ही डिजिटल टेक्नोेलॉजी को भी जोड़ रहे हैं, जिससे खेती को लेकर नई उम्मीदें जगी हैं। ऐसे ही किसानों में से एक किसान, कालू जी हम्ड़ भी हैं, उनको खेती से अपनी मेहनत के मुताबिक लाभ नहीं मिल रहा था, और उनके सामने बस एक ही सवाल था कि खेती को एक लाभदायक व्यवसाय में कैसे बदला जाये।

    बता दें कि समाज में डिजिटल टेक्नोलॉजी की बढ़ती दखल से कालू जी को समझ में आ गया कि अब आगे की जिन्दगी काफी हद तक इस तकनीकी विकास के सहारे चलने वाली है। वे अब आगे की खेती में सुधार लाने और इसे लाभदायक व्यवसाय बनाने के लिए वैज्ञानिक तरीके से खेती करने के बारे में सोचने लगे। इसी बीच उन्हें इंदौर के कृषि-केन्द्रित स्टार्टअप, ग्रामोफोन के बारे में जानकारी मिली।

    एक दिन कालू जी को पता चला कि ग्रामोफोन सभी किसानों को मोबाइल आधारित समाधान बहुत आसान तरीके से उपलब्ध कराता है। बस फिर क्यो था, कालू जी अपनी खेती को लाभदायक व्यवसाय बनाने के बारे सोच ही रहे थे, और उनको ग्रामोफोन के रूप में उनको एक साथी मिल गया, जो उनके सपनों को हकीकत में बदलने में मददगार हो सकता है।

    कालू जी ने बस एक मिस्ड कॉल देकर ग्रामोफोन से संपर्क किया, और एक ट्रायल के बतौर ग्रामोफोन की मोबाइल आधारित परामर्श सेवा तकनीकी सेवा की सहायता ली, जिसका उद्देश्य किसानों को सर्वोत्तम पैकेज और बेहतर तौर-तरीके प्रदान करना है जो अच्छी उपज देकर खेती को लाभ का बिजनेस बनाये। ट्रायल में सफलता मिलने और पूरी प्रक्रिया समझ में आने के बाद अब कालू जी ने ग्रामोफोन से जुड़ विभिन्न तकनीकी और परामर्श सेवाएं ले रहे हैं, और खेती अब उनके लिए एक लाभदायक व्यवसाय बन चुकी है।

    भरपूर पैदावार हुई:

    जिला बड़वानी के ग्राम हतौला के रहने वाले किसान कालू जी ने 2017 में 40 हजार रुपये की लागत से 5 एकड़ में कपास की खेती में 50 क्विंटल की उपज हासिल की, जिसे उन्होंने 2.1 लाख रुपये में बेचा था, लेकिन फिर 2018 में उसी जमीन पर ग्रामोफोन, की सहायता और सलाह लेकर 24-25 हजार रुपये की लागत से 80 क्विंटल कपास की खेती की है, और उसे 4.5 लाख रुपये में बेचा है।

    इस डिजिटल टेक्नोलॉजी की सहायता से की गई नई खेती से कालूजी को कृषि लागत में लगभग 15 हजार रुपये बचत हुई, और बिक्री से प्राप्त आय लगभग दोगुनी से भी ज्यादा हुई। अपनी सफलता से खुश होकर कालूजी ग्रामोफोन के साथ स्थायी रूप से जुड़ गये। कपास के नतीजों से प्रभावित होकर कालूजी ने ग्रामोफोन से परामर्श और तकनीकी सहायता लेकर एक एकड़ खेत में भिंडी बोयी, जिसकी भरपूर पैदावार हुई है, और अब तक कालूजी डेढ़ लाख रुपये की भिंडी बेच चुके हैं। भिंडी की पैदावार इतनी अधिक है कि वह अभी भी निकलती जा रही है, और अनुमान है कि अभी दो-सवा दो लाख तक की बिक्री होगी।

    ग्रामोफोन के कृषि विशेषज्ञ अकमल फारूकी के अनुसार कालूजी जैसे और भी कई किसानों ने ग्रामोफोन से जुड़कर और ग्रामोफोन की बीज सहित तकनीकी सहायता और परामर्श लेकर उन्नत खेती की और उसका भरपूर लाभ कमाया। ग्रामोफोन का उद्देश्य भी यही है कि किसानों की आय बढाई जाये और भारत की कृषि को मजबूती प्रदान करते हुए उसे लाभदायक बनाया जाये। हमें खुशी है कि हम किसानों की लागत कम और उपज ज्यादा कर उन्हें खुशहाल जीवन देने में सफलता हासिल कर रहे हैं और कहीं न कहीं भारत को कृषि उन्नत बनाने में भी योगदान दे रहे हैं ।

    ग्रामोफोन आमतौर पर किसानों को अपने टोल-फ्री हेल्पलाइन नंबर के जरिये सहायता प्रदान करता है, जहां लोग उनसे केवल एक मिस्ड कॉल देकर संपर्क कर सकते हैं, और जहाँ खेती से संबंधित, किसानों की सभी समस्याओं और उनके सामने आने वाली चुनौतियों का समाधान प्राप्ते कर सकते हैं। स्टार्टअप का अपना ग्रामोफोन एंड्रॉइड ऐप और मिस्ड कॉल हेल्पलाइन नंबर उपलब्ध है, और इसने अब तक खेती से संबंधित मुद्दों पर किसानों से 2 लाख से अधिक कॉल प्राप्त किये हैं। जो भी व्यक्त् िग्रामोफोन द्वारा दी गई सेवाओं का अनुभव करना चाहता है, वह बस (1800 315 7566) टोल-फ्री नंबर पर एक मिस कॉल दे सकता है या ग्रामोफोन ऐप डाउनलोड कर सकता है।

    Keep Reading

    Korean companies eye YEIDA: Plans underway to develop a "Korean City"

    कोरियन कंपनियों की नजर YEIDA पर: “कोरियन सिटी” बनने की तैयारी

    पैकेजिंग सेक्टर में आईपीओ की दोहरी धूम: नैक और अथर्वा साथ में बाजार में दस्तक देंगे

    पैकेजिंग सेक्टर में आईपीओ की दोहरी धूम: नैक और अथर्वा साथ में बाजार में दस्तक देंगे

    Defeating cyber adversaries with the power of AI! Kratical Tech's blockbuster IPO on June 30.

    एआई की ताकत से साइबर दुश्मनों को मात! क्राटिकल टेक का 30 जून को धांसू IPO

    Digital India's game-changer is now making its debut in the stock market!

    डिजिटल इंडिया का गेम चेंजर अब शेयर बाजार में दस्तक दे रहा है!

    Fall in love with life; even defeat is beautiful when played with a smile.

    जीवन से इश्क करो, हार भी खूबसूरत है, जब मुस्कुराते हुए खेला जाए

    From Jewellery Business to the Stock Market Advit Jewels Begins a New Growth Journey

    ज्वेलरी से शेयर बाजार तक! एडविट ज्वेल्स की ₹165 करोड़ की नई उड़ान

    Leave A Reply Cancel Reply

    Advertisment
    Google AD
    We Are Here –
    • Facebook
    • Twitter
    • YouTube
    • LinkedIn

    EMAIL SUBSCRIPTIONS

    Please enable JavaScript in your browser to complete this form.
    Loading
    About



    ShagunNewsIndia.com is your all in one News website offering the latest happenings in UP.

    Editors: Upendra Rai & Neetu Singh

    Contact us: editshagun@gmail.com

    Facebook X (Twitter) LinkedIn WhatsApp
    Popular Posts
    The end of a golden chapter of simplicity, impartiality, and socialism

    सादगी, निष्पक्षता और समाजवाद के एक स्वर्णिम अध्याय का अंत

    June 26, 2026
    Korean companies eye YEIDA: Plans underway to develop a "Korean City"

    कोरियन कंपनियों की नजर YEIDA पर: “कोरियन सिटी” बनने की तैयारी

    June 26, 2026
    Young Man Survives Despite a Ruptured Aorta and Multiple Fractures; Doctors Perform a Medical Miracle

    मौत को मात दी: फटी एओर्टा और दर्जनों फ्रैक्चर के बावजूद जिंदा बचा मर्चेंट नेवी अधिकारी

    June 26, 2026
    Pledge to protect the Constitution: CM Yogi recalls the fight for democracy on 'Constitution Murder Day'

    संविधान की रक्षा का संकल्प: सीएम योगी ने ‘संविधान हत्या दिवस’ पर याद की लोकतंत्र की लड़ाई

    June 26, 2026
    Kejriwal’s scathing attack upon reaching Ayodhya: What secret does Champat Rai know that even the PM is helpless?

    अयोध्या पहुंचे केजरीवाल का तीखा हमला: चंपत राय को क्या राज पता कि पीएम भी मजबूर?

    June 26, 2026

    Subscribe Newsletter

    Please enable JavaScript in your browser to complete this form.
    Loading
    Privacy Policy | About Us | Contact Us | Terms & Conditions | Disclaimer

    © 2026 ShagunNewsIndia.com | Designed & Developed by Krishna Maurya

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Newsletter
    Please enable JavaScript in your browser to complete this form.
    Loading