दिलीप अग्निहोत्री
सरोजनी नायडू महान स्वतंत्रता संग्राम सेनानी थी। उनका व्यक्तित्व बहुआयामी था। वह देश की आजादी के साथ बालिकाओं की शिक्षा की भी समर्थक थी। महिलाओं को भी जागृत करती थी। उत्तर प्रदेश के लिए उनका विशेष महत्व है। स्वतंत्रता के बाद वह उत्तर प्रदेश की प्रथम राज्यपाल बनी थी। वर्तमान राज्यपाल प्रेरणा के अवसरों के प्रति सजग रहते है। पिछले दिनों उन्होंने लखनऊ में सरोजनी नायडू की गरिमा के अनुरूप उनकी मूर्ति को सही रूप दिलाने का सुझाव दिया था। इस पर अमल हुआ।राम नाईक ने प्रदेश की प्रथम राज्यपाल सरोजिनी नायडू की पुण्यतिथि पर जिलाधिकारी आवास के सामने स्थित सरोजिनी नायडू पार्क में उनकी नवनिर्मित प्रतिमा का अनावरण किया तथा पुष्प अर्पित करके श्रद्धांजलि दी। इस अवसर पर न्याय एवं विधि मंत्री श्री बृजेश पाठक, महापौर श्रीमती संयुक्ता भाटिया, लखनऊ विकास प्राधिकरण के अध्यक्ष श्री प्रभु एन0 सिंह, प्राधिकरण के सचिव श्री एम0पी0 सिंह व अन्य विशिष्ट जन उपस्थित थे।
राज्यपाल ने कहा कि सरोजिनी नायडू स्वाधीनता के बाद प्रथम महिला राज्यपाल बनी जब उत्तर प्रदेश को ‘युनाईटेड प्रोविन्स’ कहा जाता था। 13 वर्ष की आयु में सरोजिनी नायडू ने कविता लिखी, जो वास्तव में उनकी विदुषी होने का प्रमाण है। कविता जहां एक ओर मन को शांति और समाधान देती है वहीं कविता से प्रेरणा भी प्राप्त होती है। वह प्रखर वक्ता के साथ-साथ विभिन्न भाषाओं में पारंगत थीं। प्रभावी ढंग से अपनी बात रखना उनकी कुशलता थी। गांधीजी के विचारों से प्रभावित होकर उन्होंने स्वाधीनता आन्दोलन में अग्रणी भूमिका निभाई। सरोजिनी नायडू कांग्रेस की अध्यक्ष भी रहीं थीं। राज्यपाल ने कहा कि निकट भविष्य मेें लोक सभा के चुनाव होने वाले हैं। जनतंत्र में मतदाता की महत्वपूर्ण भूमिका होती है। उन्होंने कहा कि लोकतंत्र मजबूत करने के लिये शहरी एवं ग्रामीण क्षेत्र के लोग मताधिकार का प्रयोग अवश्य करें।
श्री नाईक ने कहा कि जब वे 2015 में प्रथम बार आदर व्यक्त करने सरोजिनी नायडू पार्क आये तो देखा कि सरोजिनी नायडू की प्रतिमा के नाम पर केवल ‘बस्ट’ लगा था। राज्यपाल ने उपस्थित अधिकारियों को निर्देश दिये कि ‘बस्ट’ के स्थान पर सरोजिनी नायडू की आवश्यक प्रतिमा लगाई जाये। प्रदेश की प्रथम महिला राज्यपाल सरोजिनी नायडू का बड़ा व्यक्तित्व रहा है और जिनका देहान्त भी राजभवन में अपने कार्यकाल के समय हुआ हो, ऐसे व्यक्तित्व की प्रतिमा अवश्य ही लगनी चाहिये। उन्होंने कहा कि प्रतिमा से समाज में जागृति आती है। लोग प्रेरणा प्राप्त करते हैं, यही उनकी सार्थकता है। राज्यपाल ने प्रतिमा स्थापित करने के लिये लखनऊ विकास प्राधिकरण की सराहना भी की। उन्होंने कहा कि लखनऊ में जगह-जगह महापुरूषों की प्रतिमा स्थापित है। लखनऊ विकास प्राधिकरण और नगर निगम दोनों संयुक्त रूप से उनके रखरखाव का कार्य करें।
मंत्री बृजेश पाठक ने कहा कि सरोजिनी नायडू प्रदेश की प्रथम राज्यपाल रहीं हैं। महिला होने के बावजूद उन्होंने आजादी की लडाई में अग्रणी भूमिका निभाई। उन्होंने कहा कि सरोजिनी नायडू ने अपनी कविताओं के माध्यम से देश की आजादी के लिये लोगों को प्रेरित किया।
महापौर लखनऊ श्रीमती संयुक्ता भाटिया ने कहा कि राज्यपाल की प्रेरणा से प्रथम राज्यपाल सरोजिनी नायडू की नवनिर्मित प्रतिमा स्थापित हुई है। राज्यपाल सभी महापुरूषों की प्रतिमा पर आदर व्यक्त करने जाते हैं, जो दूसरों के लिये प्रेरणा का विषय है।








1 Comment
Excellent article. Keep posting such kind of information on your
blog. Im really impressed by your site.
Hi there, You have done a great job. I’ll certainly
digg it and individually suggest to my friends.
I am sure they will be benefited from this web site.