- एआई के लिए भारत की तैयारी पर ‘एज़ ऑफ इंटेलिजेंस’ शीर्षक का व्हाईट पेपर रिलीज़ किया
- संस्थान उद्योगों को पुनः परिभाषित करे और हर व्यक्ति समाज में परिवर्तन लाए
मुंबई, 04 मार्च 2019: भारत को सशक्त बनाने के अपने मिशन में, माईक्रोसाॅफ्ट ने एआई के लिए देश की तैयारी की जानकारी अपने व्हाईट पेपर, शीर्षक, ‘एज़ ऑफ इंटेलिजेंस’ में दी। भारत को डिजिटल अर्थव्यवस्था बनाने पर केंद्रण, मोबाईल फोन का बढ़ता उपयोग, डेटा का घटता खर्च, ये सभी जनसंख्या के कम सुविधाओं वाले वर्ग को सेवाएं एवं कनेक्टिविटी प्रदान करने के लिए सकारात्मक वातावरण निर्मित करने के लिए सहयोग कर रहे हैं। यह बात माईक्रोसाॅफ्ट ने एआई पर एक व्हाईट पेपर में कही, जिसका अनावरण नैस्काॅम टेक्नाॅलाॅजी एण्ड लीडरशिप फोरम (एनटीएलएफ) 2019 में किया गया।
इस व्हाईट पेपर का शीर्षक, ‘एज़ ऑफ इंटेलिजेंस’ था, जिसमें एआई के संबंध में चुनौतियों और अवसरों का प्रारूप दिया गया और बताया गया कि किस प्रकार उचित सरकारी नीतियां, टेक्नाॅलाॅजिकल प्रगतियां, जिनमें इंटरनेट का बढ़ता उपयोग और कनेक्टिविटी शामिल है, आने वाले समय में डिजिटल परिवर्तन के फायदे प्राप्त करने में मदद करेंगी। इसके अलावा माईक्रोसाॅफ्ट ने टेक्नाॅलाॅजी उद्योग को एआई में भारत की अपेक्षाओं को पूरा करने के लिए सक्रिय साझेदारी करने और संलग्न होने के लिए आमंत्रित किया। प्रारूपित किए गए अनेक अभियानों के लिए टेक्नाॅलाॅजी की जरूरत है, जो स्केल, एफिशियंसी और सस्टेनेबिलिटी लाने के लिए आधार के रूप में काम करे। क्लाउड इन्फ्रास्ट्रक्चर और इंटेलिजेंट क्लाउड सेवाओं की तीव्र क्रियान्वयन देश में एआई को अपनाने में प्रमुख भूमिका अदा करेगा।

माईक्रोसाॅफ्ट इंडिया के प्रेसिडेंट अनंत महेश्वरी ने कहा, ‘‘हमारा उद्देश्य एआई में मानव-केंद्रित दृष्टिकोण समाहित करना है। भारत में अभी एआई अपनाने की शुरुआत हुई है। चार आधारभूत स्तंभों -उद्योगों में डिजिटल परिवर्तन संभव बनाने, इनोवेशन के लिए सहयोग करने, भविष्य के लिए तैयार कार्यबल निर्मित करने और सतत सामाजिक प्रभाव उत्पन्न करने से एआई की सामथ्र्य का उपयोग होगा व इसे गति मिलेगी। एआई के विकास एवं उपयोग के लिए यह सब एक विकसित नैतिक ढांचे के तहत किया जाना चाहिए।’’
इस पेपर में माईक्रोसाॅफ्ट ‘एज़ ऑफ इंटेलिजेंस’, जिसमें यह दुनिया प्रवेश कर रही है, पर उद्योग का दृष्टिकोण पेश करता है। इसमें हर पक्ष-उत्पाद व सेवाओं में इंटेलिजेंस का अनुभव उसी प्रकार होगा, जिस प्रकार लोग संचार करते हैं, संस्थान जिस प्रकार काम व सहयोग करते हैं और जिस प्रकार देश व समाज विकसित होते हैं। माईक्रोसाॅफ्ट एआई सशक्तीकरण का एक दृष्टिकोण है- हर डेवलपर इनोवेट करे, हर संगठन उद्योगों को पुनः परिभाषित करे और हर व्यक्ति समाज में परिवर्तन लाए।







