- जाने माने भीमगीत गायक लेंगे भाग, और बटेगी 14 कुन्तल पूड़ी सब्जी व मिष्ठान
- आरक्षण समर्थकों ने बाबा साहब के जन्मदिन को पूरे प्रदेश में उत्सव के रूप में मनाने का लिया निर्णय
लखनऊ, 10 अप्रैल 2019: आरक्षण बचाओ संघर्ष समिति संयोजक मण्डल की बैठक में निर्णय लिया गया कि बाबा साहब डा0 भीमराव अम्बेडकर की जयन्ती 14 अप्रैल 2019 के अवसर पर इस वर्ष भी धूमधाम से मनाई जाएगी। जानकारी देते हुए अवधेश वर्मा ने कहा कि आरक्षण समर्थक कार्मिकों द्वारा हर साल की भांति इस बार भी अम्बेडकर स्मारक गोमती नगर में मुख्य गेट के सामने एक भव्य कार्यक्रम किया जायेगा, जिसमें देश के जाने माने भीम गीत गायक भाग लेंगे और सुबह 10 बजे से भोजन दान का कार्यक्रम आयोजित किया गया है, जिसमें 14 कुन्तल पूड़ी सब्जी व मिष्ठान का वितरण किया जायेगा। आरक्षण समर्थक कार्मिकों ने बाबा साहब की जयन्ती को पूरे प्रदेश में धूमधाम से मनाने का निर्णय लिया है।
आरक्षण बचाओ संघर्ष समिति के संयोजकों में अवधेश कुमार वर्मा, केबी राम, डा. रामशब्द जैसवारा, आरपी केन, अनिल कुमार, अजय कुमार, श्याम लाल, अन्जनी कुमार, लेखराम, दिनेश कुमार, अशोक सोनकर, प्रेम चन्द्र, राम औतार, रामेन्द्र कुमार, राम नारायन, सुनील कनौजिया ने ने एक सयुंक्त बयान में कहा कि बाबा साहब डा. भीमराव अम्बेडकर की जयन्ती आरक्षण समर्थकों के लिये एक उत्सव का दिन होता है।
उन्होंने कहा कि इस दिन पूरे प्रदेश में 8 लाख आरक्षण समर्थक कार्मिक सुबह से ही अपने जनपदों में बाबा साहब का जन्मदिन धूमधाम से मनाते हुए भव्य आयोजन करेंगे, झांकियां निकलेंगी और बाबा साहब को श्रद्धासुमन अर्पित करते हुए उनके बताये हुए रास्ते पर चलने का संकल्प लिया जायेगा।







