- 14 अप्रैल बाबा साहब की जयन्ती को भव्य बनाने के लिये तैयारियां की गयी पूरी
- 14 कुन्तल मिष्ठान व भोजन का होगा वितरण, भीम गीत गायक बाॅधेगें समां
लखनऊ, 13 अप्रैल 2019: आरक्षण बचाओं संघर्ष समिति ने कहा कि इस बार भी बाबा साहब की जयन्ती यादगार बनायेगें। संघर्ष समिति उप्र प्रान्तीय कार्यसमिति की आज एक आवश्यक बैठक में निर्णय लिया गया गया कि बाबा साहब डा. भीमराव अम्बेडकर की जयन्ती 14 अप्रैल 2019 के अवसर पर प्रत्येक वर्ष की भांति इस वर्ष भी धूमधाम से मनाएंगे जिसके भव्य कार्यक्रम की तैयारियों को आज अन्तिम रूप दिया गया।
समिति ने कहा कि आरक्षण समर्थक कार्मिकों द्वारा हर साल की भांति इस बार भी अम्बेडकर स्मारक गोमती नगर में मुख्य गेट के सामने एक भव्य कार्यक्रम किया जायेगा, जिसमें देश के जाने माने भीम गीत गायक भाग लेंगे और सुबह 10 बजे से भोजन दान का कार्यक्रम आयोजित किया गया है, जिसमें 14 कुन्तल पूड़ी सब्जी व मिष्ठान का वितरण किया जायेगा।
उन्होंने कहा कि आज सुबह से ही आरक्षण समर्थकों द्वारा बड़े उत्साह के साथ अलग-अलग स्थानों पर मिष्ठान व भोजनदान की सामग्रियों की तैयारियाॅ जोरो पर है। पूरे देश का आरक्षण समर्थक कल बाबा साहब की जयन्ती का जोर शोर से इन्तजार कर रहा है, बहुजन समाज के लिये यह किसी उत्सव से कम नहीं है।
इस मौके पर आरक्षण बचाओ संघर्ष समिति के संयोजकों में अवधेश कुमार वर्मा, केबी राम, डा रामशब्द जैसवारा, आरपी केन, अनिल कुमार, अजय कुमार, श्याम लाल, अन्जनी कुमार, लेखराम, दिनेश कुमार, अजय चौधरी, अशोक सोनकर, प्रेम चन्द्र, राम औतार, रामेन्द्र कुमार, राम नारायन, सुनील कनौजिया ने एक सयुंक्त वार्ता में कहा कि इसी प्रकार का कार्यक्रम पूरे प्रदेश में आरक्षण समर्थकों द्वारा आयोजित किया जायेगा, जिसके माध्यम से बाबा साहब द्वारा बनायी गयी संवैधानिक व्यवस्था पर जहाॅ प्रकाश डाला जायेगा, वहीं उनके बताये हुये रास्ते पर चलने का संकल्प भी लिया जायेगा।







