आरक्षण समर्थकों में उत्साह भरने के लिये भीम गीत गायकों ने बाॅधा समां
लखनऊ, 14 अप्रैल 2019: बाबा साहब डा. भीमराव अम्बेडकर की 128वीं जयन्ती 14 अप्रैल 2019 के अवसर पर आज आरक्षण समर्थकों ने धूमधाम से मनाते हुये भव्य कार्यक्रम आयोजित किया। सबसे पहले आरक्षण समर्थको ने बाबा साहब को श्रद्धा सुमन अर्पित कर उन्हें याद किया। इसके बाद सुबह 10 बजे से आरक्षण समर्थकों द्वारा लगभग 14 कुन्तल पूड़ी सब्जी व मिष्ठान का वितरण शुरू किया, जो देर रात तक चलेगा।
इस अवसर पर भीम गीत गाने वाले राम निवास पासवान व टिंकू निगम की पूरी टीम बाबा साहब पर गीत गाकर आरक्षण समर्थकों व बाबा साहब के अनुयाइयों को जागरूक किया। चिलचिलाती धूप में आरक्षण समर्थकों का जोश देखते बना, जहाॅ बाबा साहब के अनुयाइयों को कोई दिक्कत न हो, उनके बीच बिश्लरी पानी की बोतले बंट रही थी वहीं बाबा साहब अमर रहे की गूॅज चलती रही। इस अवसर पर आरक्षण समर्थक झूमते रहे।

इस अवसर पर आरक्षण बचाओ संघर्ष समिति के संयोजक अवधेश कुमार वर्मा, केबी राम, डा. रामशब्द जैसवारा, आरपी केन, अनिल कुमार, अजय कुमार, श्याम लाल, अन्जनी कुमार, रीना रजक, लेखराम, दिनेश कुमार, अजय चौधरी, अशोक सोनकर, प्रेम चन्द्र,सुखेन्द्र प्रतोष, राधेश्याम, श्रीनिवास, दिग्विजय सिंह, आदर्श कौशल, राम औतार, रामेन्द्र कुमार, राम नारायन, सुनील कनौजिया ने कहा कि आज का दिन बाबा साहब का जन्मदिन बहुजन समाज के लिये उत्सव का दिन है जिसका इन्तजार साल भर आरक्षण समर्थक करते है। सभी एक दूसरे को गले लगाकर बाबा साहब के कारवाॅ को एकजुट होकर आगे बढ़ाने का संकल्प लेते है।
उन्होंने कहा कि आज पूरे प्रदेश में आरक्षण समर्थकों ने बाबा साहब की जयन्ती धूमधाम से मनाते हुये 100 प्रतिशत वोट की चोट से अपना अधिकार सुरक्षित करने की कसम भी खायी, कहा बाबा साहब की बदौलत हम सब अपने वोट के अधिकार से देश का राजा चुनते है। बाबा साहब ने कहा था मेरे द्वारा लिखे गये संविधान में अब व्यवस्था हो गयी है देश का राजा रानी की कोख से नहीं बैलेट बाक्स से निकलेगे, इसलिये आप सभी अपने वोट का शत प्रतिशत मतदान अवश्य करें।







