नई दिल्ली, 19 अप्रैल 2019: कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ने बृहस्पतिवार को कहा कि देश के पांच करोड़ सबसे गरीब परिवारों को सालाना 72 हजार रपए देने की उनकी पार्टी की न्याय योजना गरीबी पर एक वार तथा सर्जिकल स्ट्राइक है। राहुल गांधी ने गुजरात के जूनागढ़ जिले के वंथली में आयोजित चुनावी सभा में कहा कि इसको चुनाव जीतने पर तुरंत लागू किया जाएगा। इसके जरिए गरीबी को समाप्त कर दिया जाएगा।
उन्होंने कहा कि नरेन्द्र मोदी ने तीन बड़े वायदे- दो करोड़ युवाओं को हर साल रोजगार देने, सबके खाते में 15 लाख डालने और किसानों को फसल की बेहतर कीमत दिलाने के बारे में किए थे। गांधी ने कहा कि भले ही 15 लाख वाला वादा झूठा था पर उन्होंने कांग्रेस के अर्थशास्त्रियों और ¨थिंक टैंक से पूछा था कि कितना पैसा देश के सबसे गरीब पांच करोड़ परिवारों को दिया जा सकता है तो उन्होंने यह रकम 72000 रूपए बताई। यह मोदी सरकार की नोटबंदी और जीएसटी योजना जिनके चलते लोगों की जेब से पैसा निकल गया और खरीददारी वगैरह रुकने से फैक्टरियां बंद हो गई, के उलट बंद अर्थव्यवस्था को चालू करने में मदद करेगा।
उद्योगपतियों का कर्ज माफ कर दिया गया लेकिन किसानों का नहीं:
श्री गांधी ने दोहराया कि न्याय योजना तथा किसानों की कर्ज माफी के लिए पैसे की उपलब्धता का सवाल खड़ा करने वाले प्रधानमंत्री मोदी की सरकार ने 10 से 15 बड़े उद्योगपतियों का साढ़े तीन लाख करोड़ का कर्ज माफ कर दिया पर किसानों का ऋण माफ नहीं किया। कांग्रेस ने अपने शासित राज्यों में ऐसा कर दिखाया है। उन्होंने कहा कि सरकार बनाने पर किसानों के लिए अलग से बजट बनाया जाएगा।






