Close Menu
Shagun News India
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Sunday, September 6
    Shagun News IndiaShagun News India
    Subscribe
    • होम
    • इंडिया
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • राजस्थान
    • खेल
    • मनोरंजन
    • ब्लॉग
    • साहित्य
    • पिक्चर गैलरी
    • करियर
    • बिजनेस
    • बचपन
    • वीडियो
    • NewsVoir
    Shagun News India
    Home»इंडिया

    अटल की विरासत बन रही राजनाथ की ताक़त

    By April 20, 2019 इंडिया No Comments4 Mins Read
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp
    file photo
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp
    Post Views: 551
    नवेद शिकोह
    नफरत से नफरत का मुकाबला मानवता का नामोनिशान खत्म कर देता है। इस जंग में इंसानियत घायल होती है और इंसानियत पसंद हर मजहब के मायने बदलकर हर धर्म को बदनाम भी किया जाता है। वसुन्धरा कुटुम्ब का संदेश देने वाले सनातन धर्म की आत्मा के विपरीत इस धर्म को डरावना बनाने की साजिशों को बल मिलता है। इंसानियत का पैगाम देने के लिए अवतरित हुए इस्लाम को भी नफरत की सियासत दहशतगर्दी से जोड़ देती है।
    इन सच्चाइयों की हक़ीकत जनकर नफरत की सियासत को मात देने के लिए पच्चीस बरस पहले कुछ मुस्लिम नौजवान उदारवादी भाजपा नेता अटल बिहारी वाजपेयी के समर्थन में आगे आये थे। अयोध्या कांड के बाद भड़के नफरत के शोलों को  मोहब्बत की शीतलता से शांत करने का सिलसिला शुरु हो गया था। इस सिलसिले को आगे बढ़ाने वाले हुसैनी शिया मुसलमान थे।जिन इमाम हुसैन ने प्यासा रखने का हुक्म सुनाने वाले दुश्मनों के घोड़ों को भी पानी पिला कर आलम-ए-इंसानियत को दूरगामी संदेश दिया था।
    स्वर्गीय अटल बिहारी बाजपेयी भाजपा के नायाब नेता ही नहीं दुनिया के उदारवादी नेताओं में उनका नाम शामिल था। उन्हें ये बेशकीमती खूबी लखनऊ की गंगा-जमुनी तहज़ीब की तरबियत से हासिल हुई थी।
    अयोध्या कांड में उपजी नफरतों के बाद हिन्दू-मुस्लिम के बीच दीवाल को तोड़कर आपसी भाईचारे की अलख जलाना उस वक्त देश की सब से अहम जरूरत थी। अटल जी ने अपने उदारवादी व्यक्तिगत की रौशनी से ना सिर्फ बढ़ती फिरकापरस्ती से नफरत के अंधेरों को भेदा बल्कि उनपर कट्टरवादी छवि का आरोप लगाने वालों का मुंह भी बंद कर दिया।
    लखनऊ की लोकसभा सीट को अटल बिहारी वाजपेयी की विरासत कहा जाता है। इस विरासत की हिफाजत करने वाले भाजपा के कद्दावर नेता राजनाथ सिंह हैं। ये भाजपा में उदारवाद के आखिरी च़िराग हैं। हांलाकि भाजपा की कद्दावर राष्ट्रीय नेत्री सुषमा स्वराज और यूपी के उप मुख्यमंत्री डा.दिनेश शर्मा में भी उदारवाद की झलक दिखती है। लेकिन राजनाथ सिंह को ही भाजपा का सबसे बड़ा उदारवादी चेहरा कहा जाता है। यही स्वर्गीय अटल बिहारी वाजपेयी की विरासत के वारिस कहे जाते हैं। अटल के संस्कारों पर ‘अटल’ राजनाथ इसलिए भी शियों के दिलों पर राज करते हैं क्योंकि इन्होंने हमेशा मुस्लिम समाज से दिल से दिल का रिश्ता क़ायम रखा है।
     तत्कालीन लखनऊ सांसद अटल बिहारी वाजपेयी के समर्थक रहे शिया आज राजनाथ सिंह के समर्थन में जी जान लगाये हैं। लखनऊ के भाजपाई शियों का कहना है कि अटल जी की तमाम खूबियों की झलक राजनाथ जी में  नजर आती है।
    करीब तीस वर्ष पहले पुराने लखनऊ की शिया आबादी में भी अटल बिहारी वाजपेयी की चाहत के नजारे नजर आने की शुरूआत हुई थी। उनके नाम से ब्लड डोनेशन के कैम्प लगते थे। पुराने लखनऊ में  खून और फूल से अटल को तोलने के ऐतिहासिक कार्यक्रम चर्चा का विषय बने थे।
    ऐसे कार्यक्रमों के आयोजक तूरज जैदी आज भी बतौर भाजपा कार्यकर्ता सक्रिय हैं। तूरज बताते हैं कि भाजपा से मुसलमानों को जोड़ने के लिए अटल जी की उदारवादी शख्सियत ने एक सेतु का काम किया था। और आज राजनाथ सिंह जी अटल जी की सियासी तरबियत और उनकी विरासत के वारिस के तौर पर बखूबी अपनी जिम्मेदारी निभा रहे हैं।
    हांलाकि लखनऊ की गंगा जमुनी तहजीब से महकते भाजपा और शिया मुसलमानों के रिश्ते में खटास पैदा करने की साजिशें खूब हो रही हैं। ऐन चुनाव के दौरान उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री आदित्यनाथ योगी ने चुनावी सभाओं में दो बाद हजरत अली को लेकर नकारात्मक बयान देकर शिया समुदाय को ठेस पंहुचा दी। इसके बाद राजनाथ सिंह के समर्थन में लखनऊ के शिया समाज के बीच जाने में शिया भाजपाई हिचकिचा सा रहे हैं।
    अटल बिहारी वाजपेयी के जमाने के भाजपा नेता भी अब राजनाथ सिंह और शियों के बीच बदमज़गी को खत्म करने की कोशिश में लग गये हैं। जिससे कि शिया भाजपाईयों को बल मिल रहा है।
    उत्तर प्रदेश विधानसभा अध्यक्ष और ‘अटल-राजनाथ’ लॉबी के करीबी रहे ह्दय नारायल दीक्षित ने बात को घुमाकर डैमेज़ कंट्रोल की कोशिश की है। श्री दीक्षित ने अपने एक ताजा बयान में मुख्यमंत्री योगी के हजरत अली संबधित नकारात्मक बयान पर सफाई देते हुए ये कहने की कोशिश की है कि मुख्यमंत्री के बयान में शिया मुसलमानों के पहले इमाम और सुन्नी समुदाय के खलीफा हजरत अली का जिक्र नहीं बल्कि किसी दूसरे अली का जिक्र किया गया था।
    अब शायद इस तर्क को लेकर ही शिया भाजपाई अपने समाज में लखनऊ लोकसभा प्रत्याशी राजनाथ सिंह के लिए वोट की अपील करने की हिम्मत जुटा सकें।
    क्योंकि सियासत को एक और एक ग्यारह ही बनाना नहीं आता बल्कि 9 को 6 और 6 को 9 बनाने का भी हुनर आता है।

    Keep Reading

    This very land gave us a hero like Abdul Hamid, and now a grand memorial for Maharaja Suheldev is being built: CM Yogi.

    योगी सरकार का बड़ा तोहफा: 5 लाख आउटसोर्स कर्मियों को शोषण से मुक्ति

    68,500 Teacher Recruitment: Candidates lay siege to Minister's residence, demanding implementation of reservation orders.

    68500 शिक्षक भर्ती: आरक्षण आदेश लागू करो, मंत्री आवास पर अभ्यर्थियों का घेराव

    Azim Premji Foundation to provide scholarships to 20,000 female students in Delhi.

    अज़ीम प्रेमजी फ़ाउंडेशन दिल्ली में 20,000 छात्राओं को देगा स्कॉलरशिप

    Women sanitation workers tied Rakhis to the Urban Development Minister.

    स्वच्छताकर्मी महिलाओं ने नगर विकास मंत्री को बांधी राखी

    rampant sale of adulterated sweets in the market.

    त्योहार नजदीक, बाजार में नकली मिठाई का खुला खेल

    Ritual bathing of the deity at Lakshman Tila with Ganga water from Bithoor; organization remains steadfast despite police restrictions.

    लक्ष्मण टीला पर बिठूर के गंगाजल से जलाभिषेक, पुलिस रोक के बावजूद संगठन अडिग

    Leave A Reply Cancel Reply

    Advertisment
    Google AD
    We Are Here –
    • Facebook
    • Twitter
    • YouTube
    • LinkedIn

    EMAIL SUBSCRIPTIONS

    Please enable JavaScript in your browser to complete this form.
    Loading
    About



    ShagunNewsIndia.com is your all in one News website offering the latest happenings in UP.

    Editors: Upendra Rai & Neetu Singh

    Contact us: editshagun@gmail.com

    Facebook X (Twitter) LinkedIn WhatsApp
    Popular Posts
    Bollywood’s ‘Dabangg’ Divas in Khaki

    खाकी में बॉलीवुड की ‘दबंग’ हसीनाएँ

    September 2, 2026
    ‘Vibe’ trailer released: An explosive cocktail of laughter, action, and twists.

    ‘वाइब’ का ट्रेलर रिलीज: हंसी, एक्शन और ट्विस्ट का धमाकेदार कॉकटेल

    September 2, 2026
    This very land gave us a hero like Abdul Hamid, and now a grand memorial for Maharaja Suheldev is being built: CM Yogi.

    योगी सरकार का बड़ा तोहफा: 5 लाख आउटसोर्स कर्मियों को शोषण से मुक्ति

    September 2, 2026
    68,500 Teacher Recruitment: Candidates lay siege to Minister's residence, demanding implementation of reservation orders.

    68500 शिक्षक भर्ती: आरक्षण आदेश लागू करो, मंत्री आवास पर अभ्यर्थियों का घेराव

    September 2, 2026
    Hanuman Ansh beats ‘Toxic’

    हनुमान अंश ने ‘टॉक्सिक’ को पछाड़ा

    September 2, 2026

    Subscribe Newsletter

    Please enable JavaScript in your browser to complete this form.
    Loading
    Privacy Policy | About Us | Contact Us | Terms & Conditions | Disclaimer

    © 2026 ShagunNewsIndia.com | Designed & Developed by Krishna Maurya

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Newsletter
    Please enable JavaScript in your browser to complete this form.
    Loading