बिहार, 26 अप्रैल 2019ः ग्रीनलाइट प्लेनेट कंपनी अर्थात सन किंग कंपनी ने पूरे भारत में अपने वितरकों के लिए एक प्रतियोगिता का आयोजन किया, जिसमें विजेताओं को होंडा टू-व्हीलर जीतने का मौका मिला. बिहार से मेघानी टेलीकॉम, महावीर ऑटोमोबाइल्स और इलेक्ट्रिक जोन विजेता रहे.
बता दें कि कंपनी के द्वारा आयोजित ‘सोलर वीक्स’ उन कई योजनाओं में से एक योजना है, जो कंपनी के लक्ष्य में ऊंचे दर्जे के वितरकों को उनके योगदान के लिए पुरस्कृत करने हेतु चलायी जाती हैं. सन किंग के तेरह रिटेल वितरकों ने एक दूसरे से प्रतिस्पर्धा करने के लिए इस प्रतियोगिता में भाग लिया. नियमित बिक्री करने के अलावा, ग्रामीण रिटेल वितरण में अधिकतम पहुंच प्राप्त करने में इन वितरकों से मदद मिली है और ये वितरक पांच राज्यों में घरों और व्यवसायों के लिए सस्ते सोलर उपकरण उपलब्ध करने में समर्थ रहे थेः बिहार, ओडिसा, उत्तर प्रदेश, असम, नागालैंड और मणिपुर.
विजेताओं को बधाई देते हुए, ग्रीनलाइट प्लेनेट के संतकुमार मिश्रा, क्षेत्रीय विक्रय प्रबंधक ने कहा, “हमें अपने उन सम्मानित वितरकों के लिए इस प्रतियोगिता का आयोजन करने में बहुत खुशी मिली है, जिनसे हमें अपने लक्ष्य की ओर आगे बढ़ने में हर दिन मदद मिलती है. हम उन सभी वितरकों को बधाई देते हैं और उनका स्वागत करते हैं, जो हमसे जुड़े हैं और जिन्होंने अपने कौशल का अपना जुनून दिखाया है और हम अन्य लोगों को इस सोलर क्रांति से जुड़े रहने का आग्रह करते हैं.”






