पावर कारपोरेशन प्रबन्धन से उपभोक्ता परिषद की अपील: जब तक सर्वर न हो जाये अपडेट और बिल न हो जाये तब तक प्रदेश में विद्युत उपभोक्ताओं के बकाये पर न काटे जायें कनेक्शन
लखनऊ, 26 अप्रैल 2019: प्रदेश की विद्युत व्यवस्था को बेहतर बनाने के लिये बिजली कम्पनियों द्वारा बिलिंग सर्वर को अपडेट कर और सुचारु बनाने के लिये पावर कारपोरेशन द्वारा 26 अप्रैल से 29 अप्रैल तक सर्वर बंद किया जा रहा है। जिससे उपभोक्ता बिल नही जमा कर पाएंगे।
उप्र राज्य विद्युत उपभोक्ता परिषद के अध्यक्ष अवधेश कुमार वर्मा ने पावर कारपोरेशन प्रबन्धन से मांग की है कि कारपोरेशन प्रबन्धन इस बीच विद्युत उपभोक्ताओं के बकाये पर उनके कनेक्शन न काटे क्योंकि विद्युत कनेक्शन कटने के बाद विद्युत उपभोक्ता अपना बिजली का बिल सर्वर अपडेट होने यानि 29 अप्रैल तक नही जमा कर पायेंगे। इसलिये उन्हे कोई असुविधा न हो।
कारपोरशन प्रबन्धन सभी बिजली कम्पनियों के प्रबन्ध निर्देशकों को निर्देश भी दे दे। इस सम्बन्ध में उपभोक्ता परिषद अध्यक्ष ने पावर कारपोरेशन के निदेशक वाणिज्य से बात कर यह मांग भी उठायी है कि चार दिन तक उपभोक्ताओं के बकाये पर कनेक्शन न काटे जायें।







