सी.एम.एस. द्वारा 50,000 रूपये के नगद पुरस्कार से किया जायेगा सम्मानित
लखनऊ, 02 मई 2019: सिटी मोन्टेसरी स्कूल, गोमती नगर (प्रथम कैम्पस) की कक्षा 12 की छात्रा अपूर्वा चौहान ने मलेशिया में आयोजित ए.बी.आर.एस.एम. हाई स्कोरर कन्सर्ट में वेस्टर्न म्यूजिक (ओपेरा गायन) में सर्वोत्कृष्ट प्रदर्शन कर देश का नाम रोशन किया है तथापि इस उपलब्धि हेतु अपूर्वा को मलेशिया की राजधानी कुआलालम्पुर में आयोजित एक भव्य सम्मान समारोह में ए.बी.आर.एस.एम. लेविल 4 डिप्लोमा प्रदान कर सम्मानित किया गया है।
अपूर्वा इस उपलब्धि को हासिल करने वाली सबसे कम उम्र की भारतीय है, जिसने ओपेरा गायन में इटली की सेसीलिया बार्टोली, अमेरिका की रेनी फ्लेंमिग एवं स्पेन की मॉटसेरॉट कैबले जैसी विश्वविख्यात गायिकाओं की सूची में अपना नाम दर्ज कराया है। इस ऐतिहासिक उपलब्धि हेतु अपूर्वा को आगामी 10 मई को गोमती नगर (द्वितीय कैम्पस) ऑडिटोरियम में आयोजित सी.एम.एस. के ‘गोल्डेन जुबली समारोह’ में 50,000 रूपये के नगद पुरस्कार से सम्मानित किया जायेगा। सी.एम.एस. संस्थापक व प्रख्यात शिक्षाविद् डा. जगदीश गांधी ने इस प्रतिभाशाली छात्रा की उपलब्धि पर हार्दिक प्रसन्नता व्यक्त करते हुए उसे उज्जवल भविष्य की शुभकामनाएं दी है।







