Close Menu
Shagun News India
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Thursday, April 30
    Shagun News IndiaShagun News India
    Subscribe
    • होम
    • इंडिया
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • राजस्थान
    • खेल
    • मनोरंजन
    • ब्लॉग
    • साहित्य
    • पिक्चर गैलरी
    • करियर
    • बिजनेस
    • बचपन
    • वीडियो
    • NewsVoir
    Shagun News India
    Home»Social media

    गांव की महकाती मिटटी: ‘महुआ वाली बाग’

    By May 20, 2019Updated:May 20, 2019 Social media No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp
    Post Views: 712
    चरागाह वीरान हो चुके हैं। गाँव की डहर पगडंडियाँ जो कभी गोधूलि में रँभाती गायों की हलचल से गुलजार थे, आज उदास हैं। जहाँ कभी गोरुओं की घंटी के रुनझुन में ब्रह्मनाद झरता था, आज वे रास्ते साँय-साँय करते हैं। बाग का वह हिस्सा उछिन्नप्राय है जहाँ गाँव भर के गोरू चरागाह में जाने को जुटते थे। अब न गोबर की चिपरी है और न ही कान पे हाथ रख कर विरहा टेरता चरवाहा.. देखते देखते एक समूची दुनिया जाने कहाँ गुम हो गयी।
    मन विगत में गोते लगाता है.. महुआ वाली वह बाग ! सारे गाय गोरू यहीं जुटते हैं आगे गोचर में जाने के लिए। एक एक कर चरवाहे चले आ रहे… हाँकते बोलते। बरफी, मगरू, निहाले, लहूरी सबसे पहले हाजिर होते। बहिरू बढ़ई की खैरी बड़ी हरहट है। गले में ठेंकुर न डालो तो काबू में ही नहीं आती। परसाल कुआर में करिया तेवारी के खेत में घुस गयी थी। बड़ी फजीहत हुई थी। तब से मजाल है कि बिना ठेंकुर के खूटा से छूटे। दूर से डहर में आती पतरकौ काकी दिखती हैं। सिर पर डलवा का बैलेंस बनाये उटंग साड़ी में तेज कदमों की धम धम के साथ बाग में चली आ रही हैं। वे एक अहम किरदार हैं इस चरवाहा चौपाल की। माटी के बरतन का धंधा है उनका। पूरे कुम्हार टोला में एक उन्हीं का आदमी चाक चलाता है। अवाँ में पकाने के लिए गोचर में उपले बनाने को गोबर इफरात मिल जाता है।
    गाय भैंस पेड़ों की छाँव में झुंड बनाये पसरी बैठी हैं। बेतरतीब। कुछ उनीदी सी पगुराती हैं.. कुछ लोटने की मुद्रा में अलसाती। डाँगर कभी कभी ऊपर बैठी मक्खियों को भगाने के लिए चमड़ी को थरथरा देते या फिर कानों को झकझोरते। कहीं गायों  के कानों में किलँहटी कौवों की चोंच क्रीड़ा चल रही होती। चुन चुन के किलना किरौना निकालते। मुखिया की मुर्रा के थनों के पास से कूकुर जुओं की दावत में मगन है। कुछ किशोर वय के बछड़े आपस में किलोल कर रहे हैं। उनकी नूरा कुश्ती यूँ ही चलती रहती है..
    ऐसा नहीं कि इस जमघट में सारे चरवैये ही होते; छुट्टियों के रोज पढ़वैयै भी आ जाते। चरवैओं पढ़वैओं में मधुर सखा भाव था। अच्छे का कोई गुमान या कमतरी का कोई हीन वोध न था। दूध पानी सा रिश्ता था। मिलजुल कर मस्ती होती। कोई सुझाता, “चलो सिया-डंडी खेलते है..” और देखते देखते सारे बालक बंदर सरीखे ‘सिपियहवा’ पर जा लदते। ‘सिपियहवा’ एक छतनार सा आम का पेड़ था। मानो कुदरत ने उसे सियाडंडी खेलने के लिए ही बनाया था। चारों ओर जमीन को छूती डालियाँ और धरती पर लेटा हुआ पूरा तना ! इतना ऊँचा न था कि गिरने से खास चोट लगे। सारे अपना करतब खेल इसी पर करते। जोखुआ बड़ा करतबी था। पाँव से डाल पकड़ के उल्टा लटक जाता था।
    मौसम गुजरता रहता है। कितने चौमासे निकल गये, कितना जाड़ा बीत गया। कितनी बार महुआ कूचा, पर महुआ की बाग में दुबारा बसंत न आया। वीरान सी पगडंडियाँ हैं, उजड़ा उजड़ा सा गुलशन है। आज सिपियहवा के नीचे जंगल उग आया है और सारे बालक, बंदर से तरक्की कर बाबू बन गये हैं।
    – अरुण कुमार तिवारी

    Keep Reading

    Parents have been subjected to such manipulation for a very long time—it is simply that awareness has increased now.

    खेल तो पेरेंट्स के साथ बहुत पहले से होता आया है -जागरूकता अब बढ़ी

    Brother Digs Up Sister's Grave, Carries Skeleton on His Shoulder to Bank—Just to Withdraw ₹19,300!

    बहन की कब्र खोदकर कंकाल कंधे पर लादकर बैंक पहुंचा भाई! सिर्फ ₹19,300 निकालने के लिए

    Hopes Scattered on Scorching Roads: A delivery boy collapsing in the blistering heat is not merely an accident—it is a stark reality of our lives!

    तपती सड़कों पर बिखरी उम्मीदें : चिलचिलाती गर्मी में एक डिलीवरी बॉय का गिरना, सिर्फ एक हादसा नहीं, बल्कि हमारी ज़िंदगी की सच्चाई!

    The residents of Banda are filled with pride upon seeing Banda's name ranked among the very best in the world!

    विश्व में बांदा का अव्वल दर्जे में नाम देख गर्व में बांदावासी!

    A Growing Crisis on the Path to Peace: Uncertainty Over Iran Ceasefire Amid Washington's Attacks on Trump

    शांति की राह में बढ़ता संकट: ट्रंप पर वाशिंगटन हमले के बीच ईरान युद्ध-विराम की अनिश्चितता

    This remarkable figure single-handedly dug 16 ponds and planted over 2,000 banyan trees.

    प्रकृति प्रेमी इस महान शख्सियत ने अकेले खोदे 16 तालाब, लगाए 2000 से ज्यादा बरगद के पेड़

    Add A Comment
    Leave A Reply Cancel Reply

    Advertisment
    Google AD
    We Are Here –
    • Facebook
    • Twitter
    • YouTube
    • LinkedIn

    EMAIL SUBSCRIPTIONS

    Please enable JavaScript in your browser to complete this form.
    Loading
    About



    ShagunNewsIndia.com is your all in one News website offering the latest happenings in UP.

    Editors: Upendra Rai & Neetu Singh

    Contact us: editshagun@gmail.com

    Facebook X (Twitter) LinkedIn WhatsApp
    Popular Posts
    Deepika Padukone in Action Mode Even During Pregnancy, Set to Shine in ‘Raaka’

    ‘राका’ में दीपिका पादुकोण को मिला पावरफुल रोल

    April 29, 2026
    936 Youths Receive Appointment Letters in UP Police; Declare: "Yogi Has Broken the Back of Corruption!"

    यूपी पुलिस में 936 युवाओं को मिले नियुक्ति पत्र, बोले- योगी ने तोड़ी भ्रष्टाचार की कमर!

    April 29, 2026
    Early Detection of Oral Cancer via AI: Recognized by the Government of India!

    एआई से ओरल कैंसर की शुरुआती पहचान, भारत सरकार ने दी मान्यता!

    April 29, 2026
    Nepal's Luxury Weddings Are Now the Top Choice for Delhi's Wedding Planners!

    नेपाल की लग्ज़री शादियाँ अब दिल्ली के वेडिंग प्लानर्स की पहली पसंद!

    April 29, 2026
    June-like Scorching Heat Grips UP in April Itself; Mercury Soars Past 47°C as Hospitals Swarm with Heatstroke Patients

    यूपी में अप्रैल में ही जून जैसी भीषण गर्मी, पारा 47°C के पार; अस्पतालों में हीट स्ट्रोक मरीजों की भीड़

    April 28, 2026

    Subscribe Newsletter

    Please enable JavaScript in your browser to complete this form.
    Loading
    Privacy Policy | About Us | Contact Us | Terms & Conditions | Disclaimer

    © 2026 ShagunNewsIndia.com | Designed & Developed by Krishna Maurya

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Newsletter
    Please enable JavaScript in your browser to complete this form.
    Loading