इंदौर, 31 मई 2019: डालमिया लाइफकेयर ‘स्वस्थ जीवन, बेहतर जीवन’ के अपने आदर्श वाक्य में भरोसा रखते हुए नवाचार, अनुसंधान और ग्राहकों की संतुष्टि रिपोर्ट के साथ कस्टसमर केयर प्रॉडक्ट्स की एक नई रेंज प्रस्तुत की है।
कंपनी की सोच के बारे में बात करते हुए, श्री सौगत चटर्जी, सीईओ डालमिया लाइफकेयर ने कहा कि “हम डालमिया लाइफकेयर में उपभोक्ता के लिए लाभकारी उत्पादों और सेवाओं की पेशकश करके समाज के वेलनेस इंडेक्सा को बढ़ाने की दिशा में काम कर रहे हैं। हमने व्यापक अनुसंधान और अनुभव के माध्यम से सीखा है और हम मानते हैं कि हमारे प्रॉडक्ट और व्यवसाय प्रक्रिया इंडस्ट्री के किसी लीडर के रूप में अनुकरणीय होगी। हम ऐसे प्रॉडक्ट्स को लाने का भी लगातार प्रयास करेंगे जो लाइफ स्टाईल के दुष्प्रभाव और उपभोक्ता के जीवन से गलत आदतों एवं व्यॉवहारों को समाप्त करेंगे।
हाल के एक सर्वेक्षण में, हमने देखा कि तम्बाकू की वजह से एक वर्ष में लगभग छह मिलियन लोग मरते हैं और इसके कारण हर छह सेकंड में एक व्यक्ति की मृत्यु हो जाती है। उन मौतों में से लगभग पांच मिलियन सीधे तंबाकू के उपयोग का नतीजा हैं, जबकि 600,000 से अधिक लोग सेकेंड हैंड स्मोयकिंग का शिकार होते है।
उन्होंने कहा कि लोगों की लत की दर और वर्तमान में स्वास्थ्य के खतरों को देखते हुए, हमने सोचा कि ऐसा कुछ बनाना आदर्श होगा जो उपभोक्ताओं को नुकसान नहीं, बल्कि स्वास्थ्य प्रदान करते हुए लोगों केतंबाकू सेवन की इच्छान को शांत करे।
इन आधार पर सोचने और शोध करने के बाद, हम उन लोगों के लिए एक समाधान लेकर आ रहे हैं, जो तम्बाकू की आदत के शिकार हैं।
इसी तरह, डालमिया लाइफकेयर उत्पादों की पूरी रेंज एक विचार और नवाचार के साथ तैयार की गई है जो लोगों के जीवन स्तर को बढ़ाएगी।”
डालमिया लाइफकेयर इस दुनिया को स्वस्थ, हरियाली, स्वच्छ और खुशहाल जगह बनाने के लिए ऐसा प्रॉडक्ट पोर्टफोलियो लाने का प्रयास कर रहा है जिससे ग्राहकों के जीवन को सकारात्मक रूप से प्रभावित किया जा सके।







