लखनऊ, 03 जून 2019: राज्यपाल राम नाईक ने हिमालच प्रदेश के पूर्व मुख्यमन्त्री शांता कुमार अमीर खुसरो और स्तंभकार डॉ दिलीप अग्निहोत्री को विष्णु राव पराड़कर सम्मान वरिष्ठ पत्रकार शतगुरु शरण, प्रणय विक्रम सिंह, शिल्पी सेन, राजबहादुर सिंह, भाष्कर दुबे को रंग भारती हिंदी पत्रकारिता सम्मान दिया गया।
इस कार्यक्रम की विधानसभा अध्यक्ष और विख्यात लेखक हृदयनारायण दीक्षित ने समारोह की अध्यक्षता की। विधि मंत्री बृजेश पाठक ने संबोधित किया। समारोह का आयोजन अखिल भारतीय हिंदी पत्रकार संघ ने किया। संस्था के अध्यक्ष श्याम कुमार ने धन्यवाद ज्ञापित किया।







