शहादा, 4 जून 2019: ग्रामीण और अर्ध-शहरी बाजारों पर ध्यान केंद्रित करने वाली प्रमुख गैर-बैंकिंग वित्त कंपनी (एनबीएफसी) महिंद्रा एंड महिंद्रा फाइनेंशियल सर्विसेज (महिंद्रा फाइनेंस) महाराष्ट्र के शहादा में 2-व्हीलर टु 20-व्हीलर महा ऋण मेला का आयोजन किया है।
दो दिवसीय कार्यक्रम 03 और 04 जून, 2019 को प्रेस मारूती मैदान, सुरभी होटल के पास, खरेदी बिक्री संघ के सामने, दोड़ाईका रोड, शहादा में सुबह 9ः00 बजे से हुआ।
मेले में एमएंडएम, मारुति, टोयोटा, हुंडई, टाटा मोटर्स, रेनॉल्ट, निसान, महिंद्रा एंड स्वराज ट्रैक्टर्स, महिंद्रा जेनसेट, महिंद्रा ट्रक, होंडा 2 व्हीलर्स सहित प्रमुख ओईएम भाग लेंगे और अपने डीलरशिप के माध्यम से अपने उत्पादों का प्रदर्शन करेंगे।
कार्यक्रम स्थल पर 2-व्हीलर्स, कार, यूटिलिटी व्हीकल, ट्रैक्टर, कमर्शियल व्हीकल से लेकर कर्मशियल इक्विपमेंट तक उपलब्ध रहे। 2-व्हीलर से 20-व्हीलर तक, जो ग्राहक किसी भी तरह के वाहन को खरीदने की योजना बना रहे हैं, वे महिन्द्रा फाइनेंस से आकर्षक फाइनेंस ऑप्शन का लाभ उठा सकते हैं। या फिर अधिक जानकारी के लिए कॉल बैक पाने हेतु 022-39296323 पर मिस्ड कॉल भी कर सकते हैं।






